NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 1:
What do you understand by ‘people as a resource’?
‘संसाधन के रूप में लोग’ से आप क्या समझते हैं?
Answer
‘संसाधन के रूप में लोग’ से अभिप्राय वर्तमान उत्पादन कौशल और क्षमताओं के संदर्भ में किसी देश के कार्यरत लोगों के वर्णन करने की एक विधि से है। दूसरे उत्पादन संसाधनों की भाँति जनसंख्या भी एक संसाधन है जिसे मानव संसाधन कहते हैं।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 2:
How is human resource different from other resources like land and physical capital?
मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूँजी जैसे अन्य संसाधनों से कैसे भिन्न है?
Answer
भूमि और भौतिक पूंजी जैसे अन्य संसाधनों का उपयोग कर मानव संसाधन उत्पादन में मदद करता है। अन्य संसाधन अपने आप उपयोगी नहीं हो सकते। यही कारण है कि मानव संसाधन को अन्य संसाधनों से बेहतर माना जाता है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 3:
What is the role of education in human capital formation?
मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?
Answer
मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की निम्नलिखित भूमिका है:
(1) शिक्षा अच्छी नौकरी व अच्छे वेतन के रूप में फल देती है।
(2) शिक्षा आर्थिक व सामाजिक विकास का एक मुख्य तत्व है।
(3) शिक्षा श्रमिकों की कार्यकुशलता को बढ़ाती है।
(4) शिक्षा विज्ञान की तकनीकी के विकास में सहायक सिद्ध होती है।
(5) शिक्षा सभी व्यक्तियों की मानसिक क्षमता को बढ़ाती है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 4:
What is the role of health in human capital formation?
मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?
Answer
मानव पूंजी निर्माण में स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अच्छा स्वास्थ्य श्रमिकों की निपुणता को बढ़ाता है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य उसे अपनी क्षमता को प्राप्त करने और बीमारियों से लड़ने को शक्ति प्रदान करता है। स्वास्थ्य किसी व्यक्ति के कल्याण को मापने का अपरिहार्य आधार है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 5:
What part does health play in the individual’s working life?
किसी व्यक्ति के कामयाब जीवन में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?
Answer
एक व्यक्ति का स्वास्थ्य उसे उसकी क्षमता का एहसास करने में मदद करता है और उसे बीमारी से लड़ने की क्षमता भी देता है। एक अस्वस्थ व्यक्ति संगठन और राष्ट्र के लिए एक दायित्व है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य सीधे उसकी कार्यक्षमता से जुड़ा होता है। अस्वस्थ व्यक्ति की तुलना में, एक स्वस्थ व्यक्ति अधिक कुशलता से और अधिक उत्पादकता के साथ काम कर सकता है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 6:
What are the various activities undertaken in the primary sector, secondary sector and tertiary sector?
प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस तरह की विभिन्न आर्थिक क्रियाएँ संचालित की जाती हैं?
Answer
(1) कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन व खनन प्राथमिक क्षेत्रक की क्रियाएँ हैं।
(2) उत्खनन व विनिर्माण द्वितीयक क्षेत्रक द्वारा संचालित मुख्य क्रियाएँ हैं।
(3) व्यापार, परिवहन, संचार, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा सेवाएँ आदि तृतीयक क्षेत्रक द्वारा संचालित मुख्य क्रियाएँ हैं।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 7:
What is the difference between economic activities and non-economic activities?
आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में क्या अंतर है?
Answer
आर्थिक क्रियाएँ | गैर-आर्थिक क्रियाएँ |
(क) आर्थिक क्रियाएँ व्यक्तिगत आय को बढ़ाती हैं। | (क) गैर-आर्थिक क्रियाएँ व्यक्तिगत आय को घटातों हैं। |
ख) आर्थिक क्रियाएँ अर्थव्यवस्था में वस्तुओं व सेवाओ का प्रवाह करती हैं। | (ख) गैर-आर्थिक क्रियाएँ अर्थव्यवस्था में वस्तुओं व सेवाओं का प्रवाह रोकती करती हैं। |
(ग) यदि आर्थिक क्रियाओं में वृद्धि होती है तो समझना चाहिए कि अर्थव्यवस्था समृद्ध हो रही है। | (ग) गैर-आर्थिक क्रियाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के पतन को दर्शाती है। |
(घ) आर्थिक क्रियाएँ राष्ट्रीय आय को बढ़ाने में योगदान देती हैं। | (घ) गैर-आर्थिक क्रियाएँ राष्ट्रीय आय को घटाने में योगदान नहीं देती हैं। |
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 8:
Why are women employed in low paid work?
महिलाएँ क्यों निम्न वेतन वाले कार्यों में नियोजित होती हैं?
Answer
शिक्षा और कौशल बाजार में किसी भी व्यक्ति की कमाई के प्रमुख निर्धारक हैं। लैंगिक भेदभाव के कारण, महिलाओं को आमतौर पर शिक्षा और राष्ट्रीय आय के योग्य योगदानकर्ता बनने के लिए आवश्यक कौशल से वंचित रखा जाता है। परिणामस्वरूप, अधिकांश महिलाओं के पास अल्प शिक्षा और कम कौशल है। यह एक कारण है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है। साथ ही बहुत-सी महिलाएं अपने घरेलू कारणों की वजह से कार्य करने को तैयार नहीं होती हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं को उचित सुरक्षा नहीं प्राप्त होती। ऐसा समझा जाता है कि वे शारीरिक रूप से निर्बल होती हैं।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 9:
How will you explain the term unemployment?
बेरोज़गारी शब्द की आप कैसे व्याख्या करेंगे?
Answer
बेरोज़गारी उस समय विद्यमान कही जाती है, जब प्रचलित मज़दूरी की दर पर काम करने के इच्छुक लोग रोज़गार नहीं पा सकें। बेरोज़गारी केवल उस श्रम बल जनसंख्या में विद्यमान रह सकती है जिनकी उम्र 15 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होती है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 10:
What is the difference between disguised unemployment and seasonal unemployment?
प्रच्छन्न और मौसमी बेरोज़गारी में क्या अंतर है?
Answer
प्रच्छन्न बेरोज़गारी | मौसमी बेरोज़गारी |
(क) प्रच्छन्न बेरोज़गारी के अंतर्गत वह श्रमिक आते हैं जो श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी करते हैं परन्तु उत्पादन में कोई योगदान नहीं देते। उन्हें काम से हटा देने पर भी उत्पादन में कोई कमी नहीं जाती। | (क) मौसमी बेरोज़गारी वह है जिसमें श्रमिकों को वर्ष के कुछ खास महीनों में कार्य प्राप्त होता है। |
(ख) यह प्रायः ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है। | (ख) यह ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में पाई जाती है। |
(ग) यह प्रायः कृषि क्षेत्र में पाई जाती है। | (ग) यह प्रायः कृषि आधारित उद्योगों में पाई जाती है। |
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 11:
Why is educated unemployed, a peculiar problem of India?
शिक्षित बेरोज़गारी भारत के लिए एक विशेष समस्या क्यों है?
Answer
शिक्षित बेरोजगारी वह स्थिति है, जिसमें मैट्रिक, स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधि के साथ कई युवाओं को उपयुक्त नौकरी नहीं मिल पाती है। भारत में एक बड़ी आबादी है और हर साल बड़ी संख्या में लोग स्कूलों और कॉलेजों से स्नातक होते हैं। शिक्षित बेरोज़गारी भारत के लिए एक विशेष समस्या है। कुछ विशेष श्रेणियों में जनशक्ति की अधिकता के साथ ही कुछ अन्य श्रेणियों में जनशक्ति की कमी विद्यमान है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त लोगों में भी बेरोज़गारी विद्यमान है। शिक्षित बेरोज़गारी से जनशक्ति संसाधन की बर्बादी होती है। जो लोग अर्थव्यवस्था की संपत्ति होते हैं बेरोज़गारी के कारण वह दायित्व बन जाते हैं।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 12:
In which field do you think India can build the maximum employment opportunity?
आपके विचार में भारत किस क्षेत्रक में रोज़गार के सर्वाधिक अवसर सृजित कर सकता है?
Answer
भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए भारत प्राथमिक क्षेत्र जिसके अंतर्गत कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और खनन आते हैं। भारत कृषि व विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के सर्वाधिक अवसर सृजित कर सकता है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 13:
Can you suggest some measures in the education system to mitigate the problem of the educated unemployed?
क्या आप शिक्षा-प्रणाली में शिक्षित बेरोज़गारों की समस्या दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझा सकते हैं?
Answer
(1) शिक्षा-प्रणाली में व्यावसायिक शिक्षा पर अधिक ज़ोर देना चाहिए।
(2) शिक्षा-प्रणाली में प्राथमिक क्षेत्र को विकसित करने के उपायों का अध्ययन जोड़ना चाहिए।
(3) जैव-प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी का अध्ययन भी शिक्षा प्रणाली में महत्त्वपूर्ण होना चाहिए।
(4) श्रमिकों की निपुणता के विकास पर ज़ोर देना चाहिए।
(5) इन शिक्षित बेरोजगारों की समस्या को दूर करने के लिए इन बेरोज़गारों को कृषि की आधुनिक विधियों का ज्ञान दिया जाना चाहिए।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 14:
Can you imagine some village which initially had no job opportunities but later came up with many?
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग
Question 15:
Which capital would you consider the best — land, labour, physical capital and human capital? Why?
किस पूँजी को आप सबसे अच्छा मानते हैं-भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी और मानव पूँजी? क्यों?
Answer
मानव पूँजी ही सबसे अच्छी है, क्योंकि इसी पूँजी द्वारा दूसरे संसाधन जैसे भूमि, श्रम व भौतिक पूँजी उपयोगी बनते हैं। मानव पूँजी का निवेश ही अन्य साधनों का उचित उपभोग करवाता है। जापान का विकसित देश होना मानव पूँजी के निवेश से ही संभव हुआ है। इसलिए मानव पूँजी ही सबसे अच्छी पूँजी है।
NCERT Solution of Class 9 Economics Ch-2 People As Resources संसाधन के रूप में लोग