NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8 Heredity आनुवंशिकता एवं जैव विकास
NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8 Heredity आनुवंशिकता एवं जैव विकास
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
NCERT Solution Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Page No. 129 || Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Question 1
If a trait A exists in 10% of a population of an asexually reproducing species and a trait B exists in 60% of the same population, which trait is likely to have arisen earlier?
यदि एक ‘लक्षण– A’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा ‘लक्षण– B’ उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन सा लक्षण पहले उत्पन्न हुआ होगा?
Answer
- Trait B is likely to have arisen earlier.
- Trait A: Its present in 10% population i.e., present in less population. It must have been in existence for less time (recent trait) and hence it must be a new trait.
- Trait B: Its present in 60% population i.e., present in more populations. It must have been in existence for more time (earlier trait) and hence it must be a old trait.
‘लक्षण– B’ पहले उत्पन्न हुआ होगा क्योंकि पिछली पीढ़ी में मौजूद अलैंगिक प्रजनन वाले लक्षण अगली पीढ़ी में न्यूनतम विविधताओं के साथ पाए जाते हैं| ‘लक्षण– B’ का प्रतिशत उच्च है इसलिए इसके पहले उत्पन्न होने की संभावना है|
Science Chapter 8 Heredity
Question 2
How does the creation of variations in a species promote survival?
विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
Answer
The creation of variations in a species promotes survival with the help of the following example:
- If there were a population of bacteria living in temperate waters, and if the water temperature were to be increased by global warming, most of these bacteria would die, but the few variants resistant to heat would survive and grow further.
- Variation is thus useful for the survival of species over time.
लैंगिक जनन तथा डी.एन.ए. की गलत प्रतिकृति के कारण विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं| प्रकृति की विविधता के आधार पर विभिन्न जीवों को विभिन्न प्रकार के लाभ हो सकते हैं| उदाहरण के लिए, ऊष्णता को सहन करने की क्षमता वाले जीवाणुओं को अधिक गर्मी से बचने की संभावना अधिक होती है| इस प्रकार विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व बढ़ जाता है|
Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Page No. 133 || Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Question 1
How do Mendel’s experiments show that traits may be dominant or recessive?
मेंडल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
Answer
In Monohybrid cross of Mendel between tall and dwarf pea plant, all progeny in F1 generation are tall and in F2 generation, 75% of pea plants are tall but 25% are dwarf. This shows that traits are dominant or recessive.
मेंडल ने अपने प्रयोगों में दोनों प्रकार के पैतृक पौधों एवं F1 पीढ़ी के पौधों को स्वपरागण द्वारा उगाया| पैतृक पीढ़ी के पौधों से प्राप्त सभी संतति भी लंबे पौधों की थी| परंतु F1 पीढ़ी के लंबे पौधों की दूसरी पीढ़ी अर्थात F2 पीढ़ी के सभी पौधे लंबे नहीं थे वरन् उनमें से एक चौथाई संतति बौने थे| यह इंगित करता है कि F1 पौधों द्वारा लंबाई एवं बौनेपन दोनों विशेषकों (लक्षणों) की वंशानुगति हुई| परंतु केवल लंबाई वाला लक्षण ही व्यक्त हो पाया| अतः जो गुण प्रभावी होता है वह दृष्टिगत होता है तथा जो गुण स्वयं को अभिव्यक्त नहीं करता वह अप्रभावी गुण कहलाता है|
Question 2
How do Mendel’s experiments show that traits are inherited independently?
मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
Answer
When a pea plant having round green seeds is crossed with a pea plant having wrinkled yellow seeds in F1 generation all the plants have round yellow seeds. But in F2 generation two new traits that is round yellow and wrinkled green appear. This shows that traits are inherited independently.
गोल बीज वाले लंबे पौधों का यदि झुर्रीदार बीजों वाले बौने पौधों से संकरण कराया जाए तो प्राप्त संतति कैसी होगी? F1 पीढ़ी के सभी पौधे लंबे व बीज वाले होंगे| मेंडल द्वारा किए गए इस प्रयोग के आधार पर हम कह सकते हैं कि F2 संतति के कुछ पौधे गोल बीज वाले लंबे पौधे होंगे तथा कुछ झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे| परंतु F2 की संतति के कुछ पौधे नए संयोजन प्रदर्शित करेंगे| उनमें से कुछ पौधे लंबे परंतु झुर्रीदार बीज तथा कुछ पौधे बौने परंतु गोल बीज वाले होंगे| इस प्रकार के लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं|
Question 3
A man with blood group A marries a woman with blood group O and their daughter has blood group O. Is this information enough to tell you which of the traits – blood group A or O – is dominant? Why or why not?
एक ‘A- रुधिर वर्ग’ वाला पुरूष एक स्त्री जिसका रुधिर वर्ग ‘O’ है, से विवाह करता है| उनकी पुत्री का रुधिर वर्ग- ‘O’ है| क्या यह सूचना पर्याप्त है यदि आपसे कहा जाए कि कौन सा विकल्प लक्षण-रुधिर वर्ग- ‘A’ अथवा ‘O’ प्रभावी लक्षण है? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण दीजिए|
Answer
No. This information is not sufficient to determine which of the traits – blood group A or O – is dominant. This is because we do not know about the blood group of all the progeny.
Blood group A can be genotypically AA or AO. Hence, the information is incomplete to draw any such conclusion.
नहीं, यह सूचना यह बताने के लिए पर्याप्त नहीं है कि कौन सा विकल्प लक्षण-रुधिर वर्ग- ‘A’ अथवा ‘O’ प्रभावी लक्षण है| इसका कारण यह है कि हम सभी संतति के रुधिर वर्ग के बारे में नहीं जानते हैं|
रुधिर वर्ग- ‘A’ अनुवांशिक रूप से AA या AO हो सकता है| इस प्रकार कोई निष्कर्ष निकालने के लिए यह सूचना अपर्याप्त है|
Question 4
How is the sex of the child determined in human beings?
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?
Answer
The sex of a child is determined by the combination of sex chromosomes inherited from both parents. Here’s how it works:
- Sex Chromosomes: Humans have two types of sex chromosomes: X and Y. Females have two X chromosomes (XX), while males have one X and one Y chromosome (XY).
- Parental Contribution: Each parent contributes one sex chromosome to their child. The mother always provides an X chromosome (since she has XX), and the father provides either an X or a Y chromosome (since he has XY).
- Determining the Sex:
- If the father contributes an X chromosome: The child will have two X chromosomes (XX), which means the child will be female.
- If the father contributes a Y chromosome: The child will have one X and one Y chromosome (XY), which means the child will be male.
मानव में बच्चों के लिंग का निर्धारण इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें अपने पिता से किस प्रकार का गुणसूत्र प्राप्त हुआ है| सभी बच्चे चाहे वह लड़का हो अथवा लड़की, अपनी माता से ‘X’ गुणसूत्र प्राप्त करते हैं| जिस बच्चे को अपने पिता से ‘X’ गुणसूत्र वंशानुगत प्राप्त हुआ है वह लड़की एवं जिसे पिता से ‘Y’ गुणसूत्र वंशानुगत होता है, वह लड़का|

Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Exercise Page No. 133 ||Class 10 Science Chapter 8 Heredity
Question 1
A Mendelian experiment consisted of breeding tall pea plants bearing violet flowers with short pea plants bearing white flowers. The progeny all bore violet flowers, but almost half of them were short. This suggests that the genetic make-up of the tall parent can be depicted as
मेंडल के एक प्रयोग में लंबे मटर के पौधे जिनके बैंगनी पुष्प थे, का संकरण बौने पौधों जिनके सफ़ेद पुष्प थे, से कराया गया| इनकी संतति के सभी पौधों में पुष्प बैंगनी रंग के थे| परंतु उनमें से लगभग आधे बौने थे| इससे कहा जा सकता है कि लंबे जनक पौधों की अनुवांशिक रचना निम्न थी-
(a) TTWW (b) TTww (c) TtWW (d) TtWw
Answer
(c) TtWW
Question 2
A study found that children with light-coloured eyes are likely to have parents with light-coloured eyes. On this basis, can we say anything about whether the light eye colour trait is dominant or recessive? Why or why not?
एक अध्ययन से पता चला कि हलके रंग की आँखों वाले बच्चों के जनक (माता-पिता) की आँखें भी हलके रंग की होती है| इसके आधार पर क्या हम कह सकते हैं कि आँखों के हलके रंग का लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए|
Answer
This information is not sufficient. For considering a trait as dominant or recessive, we need data of at least three generations. This data is about only two generations.
यह सूचना पर्याप्त नहीं है| लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी, यह जानने के लिए कम से कम तीन पीढ़ियों के आंकड़ों की आवश्यकता होती है| जबकि यहाँ दो पीढ़ी के बारे में जानकारी दी गई है|
Question 3
Outline a project which aims to find the dominant coat colour in dogs.
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाएँ|
Answer
Dogs have a variety of genes that govern coat colour. There are at least eleven identified gene series (A, B, C, D, E, F, G, M, P, S, T) that influence coat colour in dog.
A dog inherits one gene from each of its parents. The dominant gene gets expressed in the phenotype. For example, in the B series, a dog can be genetically black or brown.
Let us assume that one parent is homozygous black (BB), while the other parent is homozygous brown (bb)

In this case, all the offsprings will be heterozygous (Bb).
Since black (B) is dominant, all the offsprings will be black. However, they will have both B and b alleles.
If such heterozygous pups are crossed, they will produce 25% homozygous black (BB), 50% heterozygous black (Bb), and 25% homozygous brown (bb) offsprings.

कुत्तों में विभिन्न प्रकार के जीन होते हैं जो उनके खाल के रंग को निर्धारित करते हैं| कुत्तों की जीन श्रृंखला में कम से कम ग्यारह जीन (A, B, C, D, E, F, G, M, P,S, T) की पहचान की गई हैं जो उनके खाल के रंग को प्रभावित करते हैं|
एक कुत्ते को अपने माता-पिता से जीन वंशानुगत होता है| उदाहरण के लिए, B श्रृंखला में, कुत्ता अनुवांशिक रूप से काला या भूरा रंग का हो सकता है|
मान लें कि एक समयुग्मीय माता-पिता (BB) का रंग काला का है तथा दूसरे समयुग्मीय (bb) का रंग भूरा|

इस स्थिति में, सभी संतति विषमयुग्मीय (Bb) होंगे|
चूँकि काले रंग का जीन (B) प्रमुख है, इसलिए सभी संततियों का रंग काला होगा| हालाँकि, उनके अनुवांशिक गुण B एवं b होंगे|
यदि इस प्रकार के विषमयुग्म कुत्ते के बच्चे आपस में संबंध बनाते हैं, तो उनसे 25% समयुग्म काले (BB), 50% विषमयुग्म काले (Bb), और 25% समयुग्म भूरे (bb) रंग की संतति उत्पन्न होगी|

Question 4
How is the equal genetic contribution of male and female parents ensured in the progeny?
संतति में नर व मादा जनकों द्वारा अनुवांशिक योगदान में बराबर की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है?
Answer
The genetic material in most organisms is present in pairs of chromosomes. Gametes in sexually reproducing organisms are formed by the process of meiosis during which half of the genetic material goes into each gamete. When the gametes from male and female parents fuse with each other during sexual reproduction, the normal complement is restored. Half of the genetic material comes from the female and half from the male.
लैंगिक लक्षण गुणसूत्रों द्वारा वंशानुगत होते हैं| मानव में 46 गुणसूत्र होते हैं| मानव में लक्षणों की वंशागति के नियम इस बात पर आधारित हैं कि माता एवं पिता दोनों ही समान मात्रा में अनुवांशिक पदार्थ को संतति (शिशु) में स्थानांतरित करते हैं| मानव में अधिकतर गुणसूत्र माता और पिता के गुणसूत्रों के प्रतिरूप होते हैं| इनकी संख्या 22 जोड़े हैं| परंतु एक युग्म जिसे लिंग सूत्र कहते हैं, जो सदा पूर्णजोड़े में नहीं होते| स्त्री में गुणसूत्र का पूर्ण युग्म होता है तथा दोनों ‘X’ कहलाते हैं| लेकिन नर में यह जोड़ा परिपूर्ण जोड़ा नहीं होता, जिसमें एक गुण सूत्र सामान्य आकार का ‘X’ होता है तथा दूसरा गुणसूत्र छोटा होता है जिसे ‘Y’ गुणसूत्र कहते हैं| मानव में बच्चों के लिंग का निर्धारण इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें अपने पिता से किस प्रकार का गुणसूत्र प्राप्त हुआ है| सभी बच्चे चाहे वह लड़का हो अथवा लड़की, अपनी माता से ‘X’ गुणसूत्र प्राप्त करते हैं| जिस बच्चे को अपने पिता से ‘X’ गुणसूत्र वंशानुगत प्राप्त हुआ है वह लड़की एवं जिसे पिता से ‘Y’ गुणसूत्र वंशानुगत होता है, वह लड़का|
लैंगिक जनन में नर व मादा युग्मक से समान मात्रा में जनन पदार्थ युग्मित होकर युग्मनज बनाता है, जो अर्द्धसूत्री विभाजन के समय आधा हो जाता है| यही चक्र हमेशा चलता रहता है|
Read Also: Important Questions of Class 10 Science Heredity


Comments are closed.