Important Questions for Class 10 Science Chapter 13 Our Environment हमारा पर्यावरण
MCQ (1 Marks)
Question 1:
The organism occupying the fourth trophic level in a food chain operating in grassland is :
किसी घास के मैदान में प्रचालित किसी आहार शृंखला में चौथे पोषी स्तर को ग्रहण करने वाला/वाले जीव है/हैं:
(A) Green plants हरे पौधे
(B) Frog मेंढक
(C) Grasshopper टिड्डे
(D) Snake सर्प
Answer
(D) Snake सर्प
Question 2:
Which one of the following statements is incorrect about the effect on our environment as a result of our activities?
हमारे क्रियाकलापों के फलस्वरूप हमारे पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव के विषय में नीचे दिया गया कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(A) Improvement in our lifestyle has resulted in greater amounts of waste.
हमारी जीवनशैली में सुधार के फलस्वरूप अपशिष्टों की मात्रा में वृद्धि हुई है।
(B) Packaging of materials has resulted in lesser amount of non-biodegradable waste.
वस्तुओं की पैकेजिंग के फलस्वरूप अजैव-निम्नीकरणीय अपशिष्टों में कमी हुई है।
(C) Use of disposable cups/kulhads results in loss of fertile topsoil.
प्रयोज्य (निवर्तनीय) प्यालों / कुल्हड़ों के उपयोग के फलस्वरूप उर्वर-उपरिमृदा का क्षय हुआ है।
(D) Harmful wastes that are non-biodegradable persist in the environment for a long time.
अजैव-निम्नीकरणीय हानिकर अपशिष्ट लम्बे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं।
Answer
(B) Packaging of materials has resulted in lesser amount of non-biodegradable waste.
वस्तुओं की पैकेजिंग के फलस्वरूप अजैव-निम्नीकरणीय अपशिष्टों में कमी हुई है।
Question 3:
Which of the following groups do not constitute a food chain ?
निम्नलिखित में से कौन-कौन से समूह कोई आहार शृंखला नहीं बनाते हैं?
(i) Wolf, rabbit, grass, lion भेड़िया, खरगोश, घास, शेर
(ii) Plankton, man, grasshopper, fish प्लवक, मानव, टिड्डा, मछली
(iii) Hawk, grass, snake, grasshopper, frog बाज़, घास, सर्प, टिड्डा, मेंढक
(iv) Grass, snake, wolf, tiger घास, सर्प, भेड़िया, बाघ
(A) (i) and (iv)
(B) (i) and (iii)
(C) (ii) and (iii)
(D) (ii) and (iv)
Answer
(D) (ii) and (iv)
Question 4:
The percentage of solar energy which is not converted into food energy by the leaves of green plants in a terrestrial ecosystem is about :
किसी स्थलीय पारितंत्र में हरे पादपों की पत्तियों द्वारा प्राप्त सौर ऊर्जा का लगभग कितने प्रतिशत भाग खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित नहीं होता है?
(A) 1% (B) 10% (C) 90% (D) 99%
Answer
(C) 90%
Important Questions for Class 10 Science Chapter 13 Our Environment हमारा पर्यावरण
2 Marks
Question 1:
We do not clean natural ponds or lakes whereas an aquarium or a swimming pool needs to be cleaned regularly. Why?
हम प्राकृतिक तालाबों अथवा झीलों की सफाई नहीं करते हैं, जबकि जलजीवशालाओं अथवा तरण तालों को नियमित सफाई की आवश्यकता होती है। क्यों?
Answer
Natural ponds and lakes are self-sustaining ecosystems. They contain aquatic plants, algae, microorganisms and decomposers that naturally purify water by breaking down waste materials and maintaining a balance of oxygen and nutrients. Hence, they do not require regular cleaning.
On the other hand, an aquarium or swimming pool is an artificial system. It lacks natural decomposers and self-cleaning mechanisms. Waste materials, algae and germs accumulate quickly, so regular cleaning is necessary to keep the water clean and safe.
प्राकृतिक तालाब और झीलें स्व-नियंत्रित पारिस्थितिकी तंत्र होती हैं। इनमें जलीय पौधे, शैवाल, सूक्ष्मजीव और अपघटक उपस्थित होते हैं, जो अपशिष्ट पदार्थों को विघटित कर जल को स्वाभाविक रूप से स्वच्छ बनाए रखते हैं। इसलिए इनकी नियमित सफाई की आवश्यकता नहीं होती।
इसके विपरीत, जलजीवशाला (एक्वेरियम) या तरण ताल कृत्रिम व्यवस्थाएँ हैं। इनमें प्राकृतिक अपघटक और स्व-शुद्धिकरण की प्रक्रिया नहीं होती। अपशिष्ट और हानिकारक जीव शीघ्र एकत्र हो जाते हैं, इसलिए इन्हें नियमित रूप से साफ करना आवश्यक होता है।
3 Marks
Question 1:
(a) Define the term biological magnification.
(a) जैव आवर्धन की परिभाषा लिखिए।
(b) In the given aquatic food chain, which trophic level will have highest effect of biological magnification and why ?
Phytoplankton -> Zooplankton -> Fishes -> Human
नीचे दी गई जलीय आहार शृंखला के किस पोषी स्तर पर जैव आवर्धन का प्रभाव अधिकतम होगा और क्यों?
पादपप्लवक -> प्राणिप्लवक -> मछलियाँ ->मानव
Answer
(a) Biological magnification is the process by which the concentration of harmful substances like pesticides or heavy metals increases at each successive trophic level of a food chain.
जैव आवर्धन वह प्रक्रिया है जिसमें किसी हानिकारक पदार्थ (जैसे कीटनाशक या भारी धातुएँ) की मात्रा आहार श्रृंखला के प्रत्येक उच्च पोषी स्तर पर बढ़ती जाती है।
(b) The highest effect of biological magnification will be on humans (the top carnivore) because as we move up each trophic level, the concentration of harmful substances like pesticides or heavy metals increases. These substances accumulate in greater amounts in organisms at the highest trophic levels.
जैव आवर्धन का प्रभाव सबसे अधिक मानव (शीर्ष उपभोक्ता) पर होगा क्योंकि प्रत्येक पोषी स्तर के ऊपर जाने पर हानिकारक पदार्थों (जैसे कीटनाशक, भारी धातुएँ) की सांद्रता बढ़ जाती है। इसलिए, शीर्ष उपभोक्ता में ये पदार्थ सबसे अधिक मात्रा में जमा होते हैं।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 13 Our Environment हमारा पर्यावरण

