Important Questions for Class 9 Science Chapter 5 The Fundamental Unit of Life जीवन की मौलिक इकाई
Question 1:
What are the functions of vacuoles?
रसधानियों का कार्य क्या है?
Answer
Functions of vacuoles:
(1) Storage: Vacuoles store food, water, sugars, minerals, and waste materials.
(2) Maintaining turgidity: In plant cells, vacuoles help in maintaining turgor pressure, which keeps the cell rigid and gives support to the plant.
(3) Waste disposal: They help in storing waste substances and sometimes help in their removal.
रसधानियों के कार्य:
(1) भंडारण: ये भोजन, जल, शर्करा, खनिज तथा अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह करती हैं।
(2) कोशिका की दृढ़ता बनाए रखना: पादप कोशिका में रसधानी तुर्गदाब (Turgor pressure) बनाए रखती है, जिससे कोशिका कठोर बनी रहती है।
(3) अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह: ये अपशिष्ट पदार्थों को संचित करने में सहायक होती हैं।
Question 2:
Expand the following:
निम्नलिखित का विस्तार रूप लिखिए :
(i) ATP
(ii) DNA
(iii) SER
Answer
(i) ATP – Adenosine Triphosphate एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट
(ii) DNA – Deoxyribonucleic Acid डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल
(iii) SER – Smooth Endoplasmic Reticulum स्मूद एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
Question 3:
Which cell organelles is known as powerhouse of cell and why?
किस कोशिकांग को कोशिका का ‘बिजली घर’ कहा जाता है? तथा क्यों?
Answer
Mitochondria is known as the powerhouse of the cell because it produces energy in the form of ATP (Adenosine Triphosphate) through the process of respiration.
This energy is used to carry out various life activities of the cell.
माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ‘बिजली घर’ कहा जाता है क्योंकि यह श्वसन क्रिया द्वारा ATP (एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट) के रूप में ऊर्जा का उत्पादन करता है।
यह ऊर्जा कोशिका की विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक होती है।
Question 4:
(a) Name two cell organelles which have their own DNA and ribosome.
(a) दो ऐसे अंगकों का नाम बताइए जिनमें अपना DNA और राइबोसोम होते हैं।
(b) What is the role of these DNA and ribosome in them?
(b) इन अंगकों में DNA और राइबोसोम की क्या भूमिका होती है?
Answer
(a) Mitochondria and Plastids (especially Chloroplast)
(b) The DNA present in these organelles helps them to make some of their own proteins and replicate independently inside the cell.
The ribosomes help in protein synthesis within these organelles.
(अ) माइटोकॉन्ड्रिया और प्लास्टिड (विशेषकर क्लोरोप्लास्ट)
(ब) इन अंगकों में उपस्थित DNA उन्हें कुछ प्रोटीन स्वयं बनाने तथा अपनी प्रतिकृति बनाने में सहायता करता है।
राइबोसोम इन अंगकों के अंदर प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करते हैं।
Question 5:
Why is the cell called structural and functional unit of life?
कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं?
Answer
NCERT
Question 6:
Answer the following:
(a) Where are the protein synthesised inside the cell?
(b) What is Osmosis? Give one example.
(c) Which organelle is known as ‘kitchen of cell’ in plant? Why?
निम्नलिखित का उत्तर दीजिए:
(a) कोशिका में प्रोटीन कहाँ संग्रहित होता है?
(b) परासरण किसे कहते हैं? इसका उदाहरण दीजिए।
(c) पौधे में किस कोशिकांग को ‘कोशिका की रसोई’ कहा जाता है? क्यों?
Answer
(a) Proteins are synthesised in the cell by ribosomes. Ribosomes may be present freely in the cytoplasm or attached to the rough endoplasmic reticulum (RER).
कोशिका में प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम द्वारा होता है। राइबोसोम साइटोप्लाज्म में स्वतंत्र रूप से या रफ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (RER) पर जुड़े होते हैं।
(b) Osmosis is the movement of water molecules from a region of higher water concentration to a region of lower water concentration through a selectively permeable membrane.
Example: When raisins are kept in water, they swell up due to osmosis.
परासरण (Osmosis) वह प्रक्रिया है जिसमें जल के अणु अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से उच्च जल सान्द्रता वाले क्षेत्र से निम्न जल सान्द्रता वाले क्षेत्र की ओर गति करते हैं।
उदाहरण: जब किशमिश को पानी में रखा जाता है तो वह फूल जाती है।
(c) Chloroplast is known as the ‘kitchen of the cell’ because it prepares food by the process of photosynthesis.
क्लोरोप्लास्ट को ‘कोशिका की रसोई’ कहा जाता है क्योंकि यह प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा भोजन का निर्माण करता है।
Question 7:
Complex tissues are made of more than one type of Cells. All these cells coordinate to perform a common function. Xylem and phloem are examples of such complex tissues. They are both conducting tissues and constitute a vascular bundle.
Answer the following questions:
(a) Name the living tissue in xylem.
(b) Name the dead element present in phloem.
(c) What is the function of xylem?
(c) What is the function of phloem?
जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं। ये सभी कोशिकाएँ एक सामान्य कार्य करने के लिए समन्वय करती हैं। ज़ाइलम और फ्लोएम ऐसे ही जटिल ऊतक के उदाहरण हैं। ये दोनों ही संवहन ऊतक हैं और एक संवहन बंडल का निर्माण करते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए –
(a) ज़ाइलम में जीवित ऊतक का नाम बताइए।
(b) फ्लोएम में उपस्थित मृत अवयव का नाम बताइए।
(c) ज़ाइलम का कार्य बताइए।
(d) फ्लोएम का कार्य बताइए।
Answer
(a) The living tissue in xylem is Xylem parenchyma.
ज़ाइलम में जीवित ऊतक ज़ाइलम पैरेंकाइमा होता है।
(b) The dead element present in phloem is Phloem fibres.
फ्लोएम में उपस्थित मृत अवयव फ्लोएम रेशे (Phloem fibres) होते हैं।
(c) Xylem transports water and minerals from the roots to different parts of the plant. It also provides mechanical support.
ज़ाइलम जड़ों से पानी और खनिज लवणों को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है। यह पौधे को सहारा भी प्रदान करता है।
(d) Phloem transports prepared food from leaves to all parts of the plant.
फ्लोएम पत्तियों द्वारा तैयार भोजन को पौधे के सभी भागों तक पहुँचाता है।
Question 8:
Write the components that make up the following cell part:
(i) Plasma membrane
(ii) Cell wall
निम्नलिखित कोशिका भागों के घटकों को बताइए:
(i) प्लाज्मा झिल्ली
(ii) कोशिका भित्ति
Answer
(i) The plasma membrane is mainly made up of lipids (phospholipids) and proteins.
प्लाज्मा झिल्ली मुख्यतः लिपिड (फॉस्फोलिपिड) और प्रोटीन से बनी होती है।
(ii) The cell wall is mainly composed of cellulose in plant cells.
पादप कोशिका की कोशिका भित्ति मुख्यतः सेलुलोज से बनी होती है।
Question 9:
In brief state what happens when:
(a) dry raisins are left for sometime in pure water and later transferred to sugar solution?
(b) a red blood cell is kept in concentrated salt solution?
(c) the plasma membrane of a cell breaks down?
संक्षेप में बताइए कि क्या होता है जब:
(a) सुखी किशमिश को कुछ समय के लिए शुद्ध पानी में छोड़ दिया जाता है और बाद में उन्हें चीनी के विलयन में स्थानांतारित कर दिया जाता है?
(b) एक लाल रक्त कोशिका को नमक के सांद्र विलयन में रखा जाता है?
(c) कोशिका की प्लाज्मा झिल्ली टूट जाती है?
Answer
(a) When dry raisins are kept in pure water, they swell up due to endosmosis.
\(\quad\)When they are transferred to sugar solution, they shrink due to exosmosis.
जब सूखी किशमिश को शुद्ध पानी में रखा जाता है, तो वे अंतःपरासरण (Endosmosis) के कारण फूल जाती हैं।
जब उन्हें चीनी के विलयन में रखा जाता है, तो वे बहिःपरासरण (Exosmosis) के कारण सिकुड़ जाती हैं।
(b) The red blood cell shrinks due to loss of water by exosmosis.
लाल रक्त कोशिका से पानी बाहर निकल जाता है और वह बहिःपरासरण के कारण सिकुड़ जाती है।
(c) If the plasma membrane breaks down, the cell contents will leak out and the cell will die.
यदि प्लाज्मा झिल्ली टूट जाती है, तो कोशिका की सामग्री बाहर निकल जाएगी और कोशिका मर जाएगी।
Question 10:
How is bacterial cell different from onion pell cell? (Three difference)
बैक्टीरिया कोशिका, प्याज के छिल्के की कोशिका से कैसे अलग है? (कोई तीन अंतर)
Answer
| Bacterial Cell | Onion Peel Cell |
|---|---|
| 1. It is a prokaryotic cell. | It is a eukaryotic cell. |
| 2. True nucleus is absent (no nuclear membrane). | True nucleus is present with nuclear membrane. |
| 3. Membrane-bound organelles are absent. | Membrane-bound organelles are present. |
| 4. Size is very small. | Size is comparatively larger. |
| बैक्टीरिया कोशिका | प्याज के छिल्के की कोशिका |
|---|---|
| 1. यह प्रोकैरियोटिक कोशिका होती है। | यह यूकरियोटिक कोशिका होती है। |
| 2. इसमें सच्चा नाभिक नहीं होता (नाभिकीय झिल्ली अनुपस्थित)। | इसमें सच्चा नाभिक उपस्थित होता है। |
| 3. झिल्ली-बद्ध कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं। | झिल्ली-बद्ध कोशिकांग उपस्थित होते हैं। |
| 4. आकार में बहुत छोटी होती है। | आकार में अपेक्षाकृत बड़ी होती है। |
Question 11:
Identify the following in the cell:
(a) site of protein synthesis.
(b) substance that gives structural support to cell wall.
(c) storage sacs for cell.
कोशिका में निम्नलिखित की पहचान कीजिए:
(a) प्रोटीन संश्लेषण का स्थान
(b) कोशिका भित्ति को संरचनात्मक सहारा देने वाला पदार्थ
(c) कोशिका के भंडारण थैले
Answer
(a) Ribosomes राइबोसोम
(b) Cellulose सेल्यूलोज
(c) Vacuoles रसधानी
Question 12:
Rohan soaked some black gram seeds in water overnight. In the morning he observed that they have swollen up. Why did this happen?
रोहन ने काले चने के बीजों को रात भर पानी में भिगोया। सुबह उसने देखा कि वे फूल गए थे। ऐसा क्यों हुआ?
Answer
The seeds swelled up due to endosmosis. Water entered the seeds through the semi-permeable membrane, causing them to swell.
बीज अंतःपरासरण के कारण फूल गए। जल अर्धपारगम्य झिल्ली के माध्यम से बीजों के अंदर प्रवेश कर गया, जिससे वे फूल गए।
Question 13:
How will a plant cell behave differently from an animal cell on losing water by osmosis? Name the phenomenon.
परासरण द्वारा जल खोने पर पादप कोशिका और पशु कोशिका का व्यवहार कैसे भिन्न होगा? इस प्रक्रिया का नाम बताइए।
Answer
When a plant cell loses water, its cytoplasm shrinks away from the cell wall. This phenomenon is called plasmolysis.
In an animal cell, the cell shrinks completely as it does not have a cell wall.
जब पादप कोशिका जल खोती है, तो उसका कोशिकाद्रव्य कोशिका भित्ति से अलग होकर सिकुड़ जाता है। इस घटना को प्लाज्मोलाइसिस कहते हैं।
पशु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती, इसलिए वह पूरी तरह सिकुड़ जाती है।
Question 14:
Explain the role of lysosomes when a cell gets damaged due to some reason. Due to their role what are lysosomes also known as?
यदि किसी कारण से कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाए तो लाइसोसोम की क्या भूमिका होती है? इनके इस कार्य के कारण इन्हें क्या कहा जाता है?
Answer
When a cell gets damaged, lysosomes burst and release digestive enzymes that digest the damaged cell parts.
Because of this function, lysosomes are known as “suicide bags” of the cell.
जब कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो लाइसोसोम फट जाते हैं और अपने पाचक एंजाइम छोड़ देते हैं, जो क्षतिग्रस्त भागों को पचा देते हैं।
इसी कारण लाइसोसोम को कोशिका की “आत्महत्या की थैली” कहा जाता है।
Question 15:
Why does mitochondria have largely folded inner membrane?
माइटोकॉन्ड्रिया की आंतरिक झिल्ली अत्यधिक मुड़ी हुई क्यों होती है?
Answer
The inner membrane of mitochondria is highly folded to increase the surface area for ATP production during respiration.
माइटोकॉन्ड्रिया की आंतरिक झिल्ली अत्यधिक मुड़ी हुई होती है ताकि श्वसन क्रिया के दौरान ATP निर्माण के लिए अधिक सतह क्षेत्र मिल सके।
Question 16:
(1) Why is endocytosis found in animals only?
(2) What is the significance of pores present on the nuclear membrane?
(1) एंडोसाइटोसिस केवल पशु कोशिकाओं में ही क्यों पाया जाता है?
(2) नाभिकीय झिल्ली पर उपस्थित छिद्रों का क्या महत्व है?
Answer
(1) Endocytosis is found in animal cells because they do not have a rigid cell wall. The flexible plasma membrane helps in engulfing food particles.
एंडोसाइटोसिस केवल पशु कोशिकाओं में पाया जाता है क्योंकि उनमें कठोर कोशिका भित्ति नहीं होती। लचीली प्लाज्मा झिल्ली भोजन कणों को अंदर लेने में सहायक होती है।
(2) Nuclear pores allow the exchange of materials such as RNA and proteins between the nucleus and cytoplasm.
नाभिकीय झिल्ली पर उपस्थित छिद्र (पोर) नाभिक और साइटोप्लाज्म के बीच RNA तथा प्रोटीन जैसे पदार्थों के आदान-प्रदान में सहायता करते हैं।
Important Questions for Class 9 Science Chapter 5 The Fundamental Unit of Life जीवन की मौलिक इकाई
Question 17:
Explain the process of endocytosis with the help of an example.
एंडोसाइटोसिस की प्रक्रिया को एक उदाहरण की सहायता से समझाइए।
Answer
The flexibility of the cell membrane also enables the cell to engulf in food and other material from its external environment. Such processes are known as endocytosis. Amoeba acquires its food through such processes. कोशिका झिल्ली का लचीलापन एककोशिक जीवों में कोशिका के बाह्य पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण करने में सहायता करता है। ऐसी प्रक्रिया को एन्डोसाइटोसिस कहते हैं। अमीबा अपना भोजन इसी प्रक्रिया द्वारा प्राप्त करता है।
Question 18:
Tabulate differences between a bacterial cell and an animal cell on the basis of their size and nuclear region.
आकार तथा नाभिकीय क्षेत्र के आधार पर जीवाणु कोशिका और जन्तु कोशिका के बीच अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
Answer
| Basis | Bacterial Cell | Animal Cell |
| Size | Very small (about 1–5 µm) | Larger (about 10–100 µm) |
| Nuclear region | No true nucleus; nuclear material is present in nucleoid | True nucleus present, surrounded by a nuclear membrane |
| Type of cell | Prokaryotic cell | Eukaryotic cell |
| आधार | जीवाणु कोशिका | जन्तु कोशिका |
| आकार | बहुत छोटी (लगभग 1–5 माइक्रोमीटर) | अपेक्षाकृत बड़ी (लगभग 10–100 माइक्रोमीटर) |
| नाभिकीय क्षेत्र | सच्चा नाभिक नहीं होता, नाभिकीय पदार्थ न्यूक्लॉयड में होता है | सच्चा नाभिक होता है, जो नाभिकीय झिल्ली से घिरा होता है |
| कोशिका का प्रकार | प्रोकैरियोटिक कोशिका | यूकैरियोटिक कोशिका |
Question 19:
Give reason for the following:
(a) Lysosomes are called suicidal bags.
(b) Viruses do not show characteristics of life until they enter a living body.
निम्नलिखित के लिए कारण बताइए:
(a) लाइसोसोम को आत्मघाती थैलियाँ क्यों कहा जाता है?
(b) विषाणु जीवित शरीर में प्रवेश करने तक जीवन के लक्षण क्यों दिखाते?
Answer
(a) Lysosomes are called suicide bags because in case of disturbance of their cellular metabolism they digest their own cell by releasing own enzymes.
कोशिकीय चयापचय में व्यवधान के कारण जब कोशिका क्षतिग्रस्त या मृत हो जाती है, तो लाइसोसोम फट जाते हैं और एंजाइम अपनी ही कोशिकाओं को पाचित करते हैं, इसलिए इन्हें कोशिका की आत्मघाती थैली कहते हैं|
(b) Viruses do not have cellular structure and do not carry out any life processes like respiration, growth, or reproduction on their own. Outside a living cell, they remain inactive (inert). They show characteristics of life only after entering a living host cell, where they use the host’s cellular machinery to reproduce.
विषाणुओं में कोशिकीय संरचना नहीं होती और वे अपने आप श्वसन, वृद्धि तथा प्रजनन जैसी जीवन क्रियाएँ नहीं कर सकते। जीवित कोशिका के बाहर वे निष्क्रिय रहते हैं। जीवित शरीर में प्रवेश करने पर ही वे उसकी कोशिकीय मशीनरी का उपयोग करके प्रजनन करते हैं, इसलिए तब जीवन के लक्षण दिखाते हैं।
Important Questions for Class 9 Science Chapter 5 The Fundamental Unit of Life जीवन की मौलिक इकाई

