MCQ Questions for Class 10 Hindi Ch 8 Balgobin Bhagat क्षितिज पाठ 8 रामवृष बेनौपुरी (बालगोबिन भगत)
प्रश्न 1:
धान की रोपाई करने वाले हलवाहों पर बालगोबिन के गीत का क्या प्रभाव पड़ता था ?
(A) वे रोपनी छोड़कर उस गीत को गाने लगाते थे।
(B) उनकी रोपनी उसके लय–ताल में एकसार हो जाती थी।
(C) वे गीत की लय पर मगन होकर नाचने लगाते थे।
(D) गीत उनके रोपाई के काम में बाधक सिद्ध होता था।
उत्तर:
(B) उनकी रोपनी उसके लय–ताल में एकसार हो जाती थी।
प्रश्न 2:
औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर क्यों बैठी थीं ?
(A) रोपाई के समय ऐसा करना रिवाज़ था।
(B) रोपनी करने पर कलेवा बाँधना होता था।
(C) उनके घरों में पानी भर गया था।
(D) थके–हारे आत्माओं को सुधा शांत करवाना चाहती थीं।
उत्तर:
(D) थके–हारे आत्माओं को सुधा शांत करवाना चाहती थीं।
प्रश्न 3:
“उनका कंठ एक–एक शब्द को संगीत के जीने में चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है” का आशय नहीं है –
(A) गीतों में ईश्वर के प्रति प्रार्थना भाव
(B) गीतों में ईश्वर के प्रति समर्पण भाव
(C) गीतों में भक्ति–भाव की परिपूर्णता
(D) गीतों में लोकलायक की अनुभूति
उत्तर:
(D) गीतों में लोकलायक की अनुभूति
प्रश्न 4:
लेखक के अनुसार बालगोबिन भगत ‘बिलकुल गृहस्थ’ कैसे थे ?
I. उनके पास खेती-बारी थी।
II. उनका एक अच्छा और साफ-सुथरा मकान था।
III. उनके परिवार में बेटे और बहू के साथ-साथ उनकी गृहिणी भी मौजूद थी।
IV. वे एक पारिवारिक व्यक्ति थे।
विकल्प :
(A) I, II और III
(B) II, III और IV
(C) III, IV और I
(D) I, II और IV
उत्तर: (A) I, II और III
प्रश्न 5:
बालगोबिन भगत कबीर को ‘साहब’ मानते थे – पंक्ति का आशय है :
(A) बालगोबिन भगत कबीर को बड़ा संत मानते थे।
(B) बालगोबिन भगत कबीर को ईश्वर-तुल्य मानते थे।
(C) बालगोबिन भगत कबीर को पिता-तुल्य मानते थे।
(D) बालगोबिन भगत कबीर को समाज-सुधारक मानते थे।
उत्तर:
(B) बालगोबिन भगत कबीर को ईश्वर-तुल्य मानते थे।
MCQ Questions for Class 10 Hindi Ch 8 Balgobin Bhagat क्षितिज पाठ 8 रामवृष बेनौपुरी (बालगोबिन भगत)