NCERT Solutions for Class 11 Hindi Antra Chapter 4 Antra Gunge गूँगे
प्रश्न 1:
गूंगे ने अपने स्वाभिमानी होने का परिचय किस प्रकार दिया?
उत्तर:
गूंगे ने अपने स्वाभिमानी होने का परिचय संकेतों के माध्यम से दिया। उसने अपनी बाजुओं को दिखाते हुए यह संकेत दिया की उसने हमेशा मेहनत कर के ही खाया है। उसने अपने सीने पर हाथ रखकर बताया कि उसने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएं है। फिर उसने अपने पेट पर हाथ लगाकर बताया कि यह सब वह अपने पेट की भूख के कारण करता है।
प्रश्न 2:
‘मनुष्य की करुणा की भावना उसके भीतर के गूंगेपन की प्रतिच्छाया है।’ कहानी के इस कथन को वर्तमान सामाजिक प्रवेश के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कहानी के इस कथन में की मनुष्य की करुण भावना उसके भीतर के गूंगेपन की प्रतिच्छाया है लेखक ने इसका संबंध सामाजिक परिवेश के संदर्भ में किया है। क्योंकि मनुष्य में संवेदना का करुण भाव होता है जो उसकी चेतना को दर्शाता है। यदि मनुष्य में संवेदना ही नहीं है तो वह अपने दायित्वों के प्रति भी सचेत नहीं हैं। वह समाज में हो रहे अपने साथ भेद के खिलाफ आवाज भी नहीं उठाते। ये सभी के भीतर ही दबी रहती है। वे सभी मूक रहकर सभी सहते रहते हैं।
प्रश्न 3:
‘नाली का कीड़ा’ एक छत उठाकर सिर पर रख दी, फिर भी मन नहीं भरा।’– चेमली का यह कथन किस संदर्भ में कहा गया है और इसके माध्यम से उसके किन मनोभावों का पता लगता है?
उत्तर:
चमेली का ये कथन उसकी गूंगे के प्रति मनोभावों को दर्शाता है। उसने गूंगे को अपने घर पर रहने के लिए आश्रय दिया था। लेकिन वह बिना बताए घर से चला जाता है। जिसपर चमेली कहती है की ‘नाली का कीड़ा’ कहने से तात्पर्य है की एक बेसहारा इंसान को चाहे कितना भी सहारा दे दे, लेकिन उसे रहना अपनी बेबसी में ही हैं। किसी के भावों का उसके लिए कोई महत्व नहीं है।
प्रश्न 4:
यदि बसंता गूंगा होता तो आपकी दृष्टि में चमेली का व्यवहार उसके प्रति कैसा होता?
उत्तर:
यदि चमेली का बेटा बसंता गूंगा होता तो उसके प्रति चमेली का व्यवहार बिलकुल ही अलग होता। क्योंकि वह उसका अपना बेटा है। उसके साथ उसके भाव, प्रेम और संवेदनाएं जुड़ी हुई होती है। वह बसंता की सारी बातें समझने की कोशिश करती और उसे बहुत प्यार करती।
प्रश्न 5:
उसकी आँखों में पानी भरा था। जैसे उनमें एक शिकायत थी, पक्षपात के प्रति तिरस्कार था।’ क्यों?
उत्तर:
गूंगा चमेली को बहुत मानता था। जब चमेली गूंगे की अपेक्षा अपने बेटे का पक्ष लेती है तो गूंगे की आँखों में पानी भरा था। उनमें एक शिकायत थी, पक्षपात के प्रति तिरस्कार था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह चाहता था की चमेली उसकी भी बात सुनें और उसका पक्ष ले। लेकिन स्थिति इसके विपरित होने के कारण उसकी आँखों में पानी भर जाता है और उनमें चमेली के प्रति शिकायत और पक्षपात के प्रति तिरस्कार था।
प्रश्न 6:
‘गूंगा दया या सहानुभूति नहीं, अधिकार चाहता था।’ सिद्ध कीजिए।
उत्तर:
गूंगा चमेली के घर पर रहने लग गया था। उसे वहां पर अपनत्व का एहसास होता है। लेकिन वह उस घर में अपने गूंगे होने के कारण दया या सहानुभूति नहीं चाहता है, बल्कि अधिकार चाहता है। जोकि एक घर में एक सदस्य को मिलता है। वह नहीं चाहता की कोई उसे लाचार और बेचारा समझे।
प्रश्न 7:
गूंगे कहानी पढ़कर आपके मन में कौनसे भाव उत्पन्न होते हैं और क्यों?
उत्तर:
गूंगे कहानी पढ़कर हमारे मन में आत्मनिर्भर, स्वाभिमान और अपनत्व का भाव उत्पन्न होता है। क्योंकि गूंगा लड़का अपनी कमजोरी को अपनी लाचारी नहीं मानता है। वह अपना पेट अपनी मेहनत से भरता है। किसी से भीख भी नहीं मांगता है। क्योंकि वह स्वाभिमानी है। और खुद अपने दम पर अपना काम करता है। जब चमेली उसे अपने घर पर रख लेती है तो चमेली के साथ उसका एक अपनापन स्थापित हो जाता है।
प्रश्न 8:
कहानी का शीर्षक गूंगे है जबकि कहानी में सिर्फ एक ही गूंगा पात्र है। इसके माध्यम से लेखक ने समाज की किस प्रवृति की ओर संकेत किया है?
उत्तर:
समाज में लोग लाचार और बेबस लोगों पर अत्याचार करते हैं। वे इनपर अपना अधिकार जमाते है और उनका शोषण करते है। ये सारी गतिविधियां समाज के अन्य लोग बिना कुछ किए और बोले देखते रहते है। वे सब गूंगे बनकर सारा दृश्य देखते रहते है। कोई भी उसके विरुद्ध कोई आवाज नहीं उठता। सभी मूक बन रहते है। इसलिए लेखक ने कहानी में समाज की मूक प्रवृति की तरफ इशारा किया है, और इसे एक गूंगे लड़के के माध्यम से समझाने का प्रयत्न किया है।
प्रश्न 9:
यदि ‘स्किल इंडिया’ जैसा कोई कार्यक्रम होता तो क्या गूंगे को दया और सहानुभूति का पात्र बनना पड़ता?
उत्तर:
यदि स्किल इंडिया जैसा कोई कार्यक्रम होता तो गूंगे को दया और सहानुभूति का पात्र नहीं बनना पड़ेगा। क्योंकि उसको सभी समझना का प्रयास करेंगे। उसे कुछ करने और आत्मविश्वास के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ऐसे कार्यक्रम में वह अपना जैसे और बच्चों से भी मिलते है, जिससे उसको एक अपनेपन का एहसास होगा।
प्रश्न 10:
निम्नलिखित गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए।
(क) “करुणा ने सबको …………………………… जी जान लड़ रहा हो।”
(ख) “वह लौटकर चूल्हे पर …………………………… आदमी गुलाम हो जाता है।”
(ग) “और फिर कौन …………………………… जिंद्रिं बिताए।”
(घ) “और ये गूँगे …………………………… क्योंकि वे असमर्थ हैं।”
उत्तर :
(क) “करुणा ने सबको …………………………… जी जान लड़ रहा हो।”
इस गद्यांश में करुणा की गहरी भावना का वर्णन किया गया है। करुणा केवल एक भावना नहीं है, बल्कि यह मानवता का अभिन्न अंग है। जब करुणा किसी के प्रति जागृत होती है, तो यह न केवल उस व्यक्ति को बल्कि समाज को भी प्रभावित करती है। यह उन लोगों की मदद करने की प्रेरणा देती है जो कठिनाई में हैं। यह गद्यांश हमें सिखाता है कि करुणा का भाव न केवल दूसरों के लिए, बल्कि स्वयं के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हम अपनी मानवता को पहचानते हैं और मजबूत बनते हैं।
(ख) “वह लौटकर चूल्हे पर …………………………… आदमी गुलाम हो जाता है।”
यह गद्यांश जीवन की व्यावहारिकता को दर्शाता है। जब व्यक्ति अपने कार्यों में उलझा रहता है, तो वह अपनी मूल स्वतंत्रता को खो देता है। चूल्हे पर लौटकर काम करना उन जिम्मेदारियों का प्रतीक है जो कभी-कभी व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से थका देती हैं। इस गद्यांश में यह विचार किया गया है कि अत्यधिक कार्य करने के कारण व्यक्ति अपने आत्म-निर्णय की शक्ति को खो देता है और किसी न किसी प्रकार का गुलाम बन जाता है। यह गुलामी केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक भी होती है।
(ग) “और फिर कौन …………………………… जिंद्रिं बिताए।”
इस गद्यांश में जीवन के उद्देश्य और उसकी अर्थवत्ता पर विचार किया गया है। यहाँ यह प्रश्न उठाया गया है कि जीवन का असली मतलब क्या है और हम किस प्रकार की जिंदगी जी रहे हैं। यह गद्यांश हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम अपने जीवन में केवल दिन काटने के लिए जी रहे हैं या फिर किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए। इसका तात्पर्य यह है कि हमें अपने जीवन में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और उसे सार्थक बनाना चाहिए।
(घ) “और ये गूँगे …………………………… क्योंकि वे असमर्थ हैं।”
यह गद्यांश उन लोगों की स्थिति का वर्णन करता है जो अपनी बात व्यक्त करने में असमर्थ हैं। यह गूँगे लोग न केवल शारीरिक रूप से अपंग हैं, बल्कि यह समाज में अपने अधिकारों और आवाज़ के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इस गद्यांश में यह भी बताया गया है कि ये लोग अपनी बात कहने में असमर्थ होने के कारण अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते, जो कि एक गंभीर सामाजिक समस्या है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
प्रश्न 11:
निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
(क) कैसी यातना है कि वह अपने हूदय को उगल देना चाहता है, किंतु उगल नहीं पाता।
(ख) जैसे मंदिर की मूर्ति कोई उत्तर नहीं देती, वैसे ही उसने भी कुछ नहीं कहा।
उत्तर :
(क) गूँगा अपने मन की भावनाओं को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना चाहता है परंतु कर नहीं पाता। यही पीड़ा उसे सताती रहती है।
(ख) मंदिर की मूर्ति पत्थर की होने के कारण कोई उत्तर नहीं देती। गूँगा अपने गूँगे और बहरे होने के कारण कोई उत्तर नहीं दे सका।

