NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
Exercise
1. Multiple choice questions.
(i) Which two of the following extreme locations are connected by the eastwest corridor?
(a) Mumbai and Nagpur (c) Mumbai and Kolkata
(b) Silchar and Porbandar (d) Nagpur and Siligudi
(i) निम्न में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
(क) मुंबई तथा नागपुर (ख) मुंबई तथा कोलकाता (ग) सिलचर तथा पोरबंदर (घ) नागपुर तथा सिलीगुड़ी
Answer
(b) Silchar and Porbandar
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(ii) Which mode of transportation reduces trans-shipment losses and delays?
(a) Railways (c) Pipeline
(b) Roadways (d) Waterways
(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वाहनान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है।
(क) रेल परिवहन (ख) पाइपलाइन (ग) सड़क परिवहन (घ) जलपरिवहन
Answer
(c) Pipeline (ख) पाइपलाइन
(iii) Which one of the following states is not connected with the H.V.J. pipeline?
(a) Madhya Pradesh (c) Gujarat
(b) Maharashtra (d) Uttar Pradesh
(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा- विजयपुर- जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश (ख) गुजरात (ग) महाराष्ट्र (घ) उत्तर प्रदेश
Answer
(b) Maharashtra (ग) महाराष्ट्र
(iv) Which one of the following ports is the deepest land-locked and wellprotected port along the east coast?
(a) Chennai (c) V.O. Chidambaranar (Tuticorin)
(b) Paradwip (d) Vishakhapatnam
(iv) इनमें से कौन- सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
(क) चेन्नई (ख) तुतिकोरिन (ग) पारादीप (घ) विशाखापत्तनम
Answer
(d) Vishakhapatnam
(घ) विशाखापत्तनम
(v) Which one of the following is the most important modes of transportation in India?
(a) Pipeline (c) Roadways
(b) Railways (d) Airways
(v) निम्न में कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
(क) पाइपलाइन (ख) सड़क परिवहन (ग) रेल परिवहन (घ) वायु परिवहन
Answer
(b) Railways (ग) रेल परिवहन
(vi) Which one of the following terms is used to describe trade between two or more countries?
(a) Internal trade (c) External trade
(b) International trade (d) Local trade
(vi) निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?
(क) आन्तरिक परिवहन (ख) बाहरी व्यापार (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (घ) स्थानीय व्यापार
Answer
(b) International trade
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
2. Answer the following questions in about 30 words.
(i) State any three merits of roadways.
(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
Answer
Merits of roadways:
(1) They are cheaper than railways in terms of construction costs.
(2) Roads can go through dissected and undulating land areas and through steep mountains.
(3) They are economical as loading costs are low and door-to-door service can be availed of.
सड़क परिवहन के तीन गुण:-
(1) रेलवे लाईन की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।
(2) अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ व विछिन्न भू-भागों तथा अधिक ढाल प्रवणता तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भी सड़कें निर्मित की जा सकती हैं।
(3) यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम है।
(ii) Where and why is rail transport the most convenient means of transportation?
(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
Answer
In the northern plains, rail transport is the most convenient mode of transportation. This is because this region has vast level lands that are good for laying tracks, and huge population and high agricultural productivity, making rail transport a profitable venture.
रेल परिवहन उत्तरी मैदानों में अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है क्योंकि इसके विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहे हैं।
(iii) What is the significance of the border roads?
(iii) सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ।
Answer
Border roads are strategically important as they improve accessibility to areas like the northern and north eastern border areas which have a difficult terrain.
सीमांत सड़कों के विकास से उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा ये इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।
(iv) What is meant by trade? What is the difference between international and local trade?
(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अन्तराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
Answer
Trade is the movement of goods and services between regions for economic gain. Trade between two or more countries is termed as international trade, while trade occurring in a region within the same country is called local trade.
राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। दो देशों के बीच के व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है जबकि स्थानीय व्यापार एक ही देश के भीतर शहरों, कस्बों, तथा गांवों के बीच होता है।
NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
3. Answer the following questions in about 120 words.
(i) Why are the means of transportation and communication called the lifelines of a nation and its economy?
(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
Answer
The means of transportation and communication are called the lifelines of a nation and its economy due to the reasons given below:
(1) The means of transportation and communication help in the production and movement of goods and services.
(2) Transport helps in the development of communication . Various means of communication help us in interacting with other in all the parts of the world It has brought the world closer.
(3) Transport like railways help us in conducting various activities like business, sight seeing, pilgrimage and transportation of goods over longer distances.
(4) Pipelines are used for transporting crude oil and natural gas to refineries and factories.
(5) Water provide the cheapest means of transport and is useful for international trade.
(6) Air transport provides the fastest, most comfortable mode of transport.
Thus, it is clear that there are many advantages of transportation and communication. These means help in the development of the country. So they are called the lifelines of a nation and its economy.
परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था इन कारणों से कहे जाते हैं-
(1) परिवहन तथा संचार के साधन वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उन्हें गति भी प्रदान करता है।
(2) परिवहन संचार के साधनों के विकास में सहायक है| संचार के माध्यम से हम संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारू रूप से जुड़े हुए हैं।
(3) परिवहन ,रेल परिवहन अनेक कार्यों जैसे- व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ व लंबी दूरी तक समान का परिवहन में सहायक है।
(4) पाइपलाइन का उपयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा प्राकृतिक गैसों को शोधनशालाओं और कारखानों तक पहुँचाने में किया जाता है।
(5) जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विकास में सहायक है।
(6) वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
इससे यह साबित होता है कि परिवहन तथा संचार के अनेक लाभ हैं। ये साधन देश के विकास में सहायक हैं। इसलिए ये किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं।
NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
(ii) Write a note on the changing nature of the international trade in the last fifteen years.
(ii) पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृति पर एक लेख लिखें।
Answer
The changing nature of the international trade for India, in the last fifteen years, has been impressive. Exchange of information and knowledge has surpassed exchange of goods and commodities. Through its advanced software knowledge and excellence in the field of information technology, India has emerged as a viable contender at the international level and is earning huge amounts of foreign exchange through the same. Tourism too has added to India’s upgraded position in international trade. In 2004, there was a 23.5% increase in foreign tourist arrivals as against the number in 2003. Thus, international trade for India has undergone a cognisable change in the past fifteen years.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पिछले 15 वर्षों में भारी बदलाव आया है। वस्तुओं के आदान-प्रदान की अपेक्षा सूचनाओं, ज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान बढ़ा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है। पिछले तीन दशकों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पर्यटन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2003 की अपेक्षा 2004 के दौरान, देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 23.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।इस प्रकार पिछले 15 वर्षों में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
NCERT Solutions of Class 10 Geography Chapter 7 Lifeline of National Economy राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

