Important Questions for Class 10 Science Chapter 10 The Human Eye and the Colourful World मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार
2 Marks
Question 1:
Give reasons:
(i) The sky appears dark to passengers flying at very high altitude
(ii) ‘Danger’ signal lights are red in color.
कारण दीजिए:
(i) अत्यधिक ऊँचाई पर उड़ते हुए यात्रियों को आकाश काला प्रतीत होता है।
(ii) खतरे के संकेत (सिग्नल) का प्रकाश लाल रंग का होता है।
Answer
(i) At very high altitudes, the air is thin and contains fewer dust particles. Therefore, scattering of sunlight is very less, and the sky appears dark or almost black.
अधिक ऊँचाई पर वायु विरल होती है और उसमें धूल तथा गैस के कण कम होते हैं। इसलिए सूर्य के प्रकाश का प्रकीर्णन बहुत कम होता है, जिससे आकाश काला दिखाई देता है।
(ii) Red light has the longest wavelength and is scattered the least by air, dust, or fog. Hence, red light can be seen clearly from a long distance, making it suitable for danger signals.
लाल रंग के प्रकाश की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है और इसका प्रकीर्णन सबसे कम होता है। इसलिए यह दूर से भी स्पष्ट दिखाई देता है, इसी कारण खतरे के संकेत लाल रंग के होते हैं।
Question 2:
What is a rainbow? “We see a rainbow in the sky only after the rainfall.” Why?
इंद्रधनुष क्या है? “हम आकाश में इंद्रधनुष केवल वर्षा के पश्चात ही देखते हैं।” क्यों?
Answer
A rainbow is a natural spectrum of seven colours formed in the sky due to dispersion, refraction and total internal reflection of sunlight by tiny water droplets present in the atmosphere.
We see a rainbow only after rainfall because after rain, many small water droplets remain suspended in the air. When sunlight passes through these droplets, it gets refracted, dispersed into different colours, internally reflected, and then emerges to form a rainbow.
इंद्रधनुष सात रंगों का प्राकृतिक स्पेक्ट्रम (पट्टा) है जो आकाश में सूर्य के प्रकाश के अपवर्तन, विवर्तन (विखंडन) और पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण बनता है।
हम आकाश में इंद्रधनुष केवल वर्षा के पश्चात इसलिए देखते हैं क्योंकि वर्षा के बाद वायुमंडल में सूक्ष्म जल-बूंदें उपस्थित रहती हैं। इन बूंदों से होकर सूर्य का प्रकाश अपवर्तित होकर विभिन्न रंगों में विभाजित हो जाता है और परावर्तित होकर इंद्रधनुष बनाता है।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 10 The Human Eye and the Colourful World मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार

