Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 1:
A solution contains 80g of sugar in 320g of water. Find out the concentration of the mass by mass percentage of sugar solution that is formed.
एक विलयन में 320 ग्राम पानी में 80 ग्राम चीनी है। बनने वाले विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत द्वारा द्रव्यमान की सान्द्रता ज्ञात करिए।
Answer
Mass of the sugar (solute) = 80 g and the mass of the water (solvent) = 320 g
Mass of solution = 80 g + 320 g = 400 g
Mass % = \(\frac{Mass of solute}{Mass of solution} \times 100 \)
\(\quad\quad\quad\) = \(\frac{80 g}{400 } \times 100 \)
\(\quad\quad\quad\) = 20 %
विलय (चीनी) का द्रव्यमान = 80 g और विलायक (पानी) का द्रव्यमान = 320 g
विलयन का कुल द्रव्यमान = 80 g + 320 g = 400 g
द्रव्यमान % = \(\frac{विलय का द्रव्यमान}{विलायक का द्रव्यमान} \times 100 \)
\(\quad\quad\quad\) = \(\frac{80 g}{320 } \times 100 \)
\(\quad\quad\quad\) = 25 %
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 2:
Classify the following as homogeneous or heterogeneous mixtures.
Air, soil, soda water, shaving cream, tincture of iodine, milk
निम्नलिखित को समांगी या विषमांगी मिश्रण के रूप में वर्गीकृत करिए –
वायु, मृदा, सोडा जल, शेविंग क्रीम, टिंचर आयोडीन, दूध
Solution
Homogeneous mixtures = Air, soda water, tincture of iodine
Heterogeneous mixtures = soil, shaving cream, milk
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 3:
Classify the following into elements, compounds and mixtures.
Silicon, carbon dioxide, blood, sugar, copper, salt solution
निम्नलिखित को तत्वों, यौगिकों और मिश्रणों में वर्गीकृत करिए –
सिलिकॉन, कार्बन डाइऑक्साइड, रक्त, चीनी, तांबा, नमक का घोल
Answer
Elements = Silicon, copper
Compounds = carbon dioxide, sugar
Mixtures = blood, salt solution
Question 4:
Classify the following as mixture and compound:
(a) Iron and sulphur react to form Iron sulphide.
(b) Salt is dissolve in water.
निम्नलिखित को मिश्रण और यौगिक के रूप में वर्गीकृत करें:
(a) आयरन और सल्फर अभिक्रिया करके आयरन सल्फाइड बनाते हैं।
(b) नमक जल में घुल जाता है।
Answer
(a) Compound यौगिक
(b) Mixture मिश्रण
Question 5:
State the properties of colloidal solution.
कोलाइडल विलयन के गुणधर्म बताइए।
Answer
Properties of colloidal solution :
(1) A colloid is a heterogeneous mixture.
(2) The size of particles of a colloid is too small to be individually seen with naked eyes.
(3) Colloids are big enough to scatter a beam of light passing through it and make its path visible.
Question 6:
Write the properties of a suspension.
निलंबन के गुणधर्म लिखो।
Answer
(1) Suspension is a heterogeneous mixture.
(2) The particles of a suspension can be seen by the naked eye.
(3) The particles of a suspension scatter a beam of light passing through it and make its path visible.
Question 7:
A student prepared a sugar solution and found that no more sugar dissolves. What types of solution is it? Explain.
एक छात्र ने चीनी का विलयन तैयार किया और पाया कि अब और चीनी नहीं घुल रही है। यह किस प्रकार का विलयन है? समझाइए।
Answer
The solution prepared by the student is a saturated solution.
A saturated solution is one in which no more solute can dissolve at a given temperature.
छात्र द्वारा तैयार किया गया विलयन संतृप्त विलयन है।
संतृप्त विलयन वह होता है जिसमें किसी निश्चित तापमान पर और कोई भी विलेय पदार्थ घुल नहीं सकता।
Question 8:
Is Iron sulphide a homogenous or heterogeneous substance? Explain.
क्या आयरन सल्फाइड एक समांगी या विषमांगी पदार्थ है? समझाइए।
Answer
Iron sulphide is a homogeneous substance.
It is a compound formed by the chemical combination of iron and sulphur in a fixed ratio.
आयरन सल्फाइड एक समांगी पदार्थ है।
यह आयरन और सल्फर के निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोजन से बनने वाला यौगिक है।
Question 9:
Define Tyndall effect. Which type of mixtures show this effect and why?
टिंडल प्रभाव को प्रभाषित करें। किस प्रकार के मिश्रण यह प्रभाव दिखाते हैं और क्यों?
Answer
Tyndall effect is the phenomenon of scattering of light by particles of a colloid, making the path of light visible.
This effect is shown by colloidal mixtures because the size of colloidal particles is large enough to scatter light but small enough to remain suspended. True solutions do not show this effect because their particles are very small.
टिंडल प्रभाव वह घटना है जिसमें कोलाइड के कण प्रकाश को प्रकीर्णित करते हैं, जिससे प्रकाश का पथ दिखाई देने लगता है।
यह प्रभाव कोलाइड मिश्रणों में दिखाई देता है क्योंकि इनके कणों का आकार इतना बड़ा होता है कि वे प्रकाश को प्रकीर्णित कर सकें, परन्तु इतने छोटे भी होते हैं कि विलयन में निलंबित रहें। सत्य विलयन यह प्रभाव नहीं दिखाते क्योंकि उनके कण बहुत सूक्ष्म होते हैं।
Question 10:
Give two examples of each:
(a) Elements (b) Compounds (c) Colloids
प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
(a) तत्व (b) योगिक (c) कोलाइड
Answer
(a) Elelments = Iron and Oxyen
(a) तत्त्व = लोहा और ऑक्सीजन
(b) Compounds = Water and Sodium Chloride
(b) यौगिक = जल और साधारण नमक
(c) Collids = Milk and Fog
(c) कोलाइड = दूध और कोहरा
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 11:
To make a saturated solution, 36 g of sodium chloride is dissolved in 100 g of water at 293 K. Find its concentration at this temperature.
संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36 g सोडियम क्लोराइड को 100 g जल में 293 K ताप पर घोला जाता है। इस ताप पर इसकी सांद्रता ज्ञात कीजिए।
Answer
Mass of solution = Mass of Solute + Mass of Solvent = 36 g + 100 g = 136 g
Concentration % = \(\frac{Mass of Solute}{Mass of Solution } \times 100\)
\(\quad\quad\quad\quad\quad\) = \(\frac{36}{136} \times 100\) = 26.47 %
Question 12:
Hydrogen is a combustible gas and Oxygen is a supporter of combustion. Water contains both Hydrogen and Oxygen but it is used to extinguish fire. Explain.
हाइड्रोजन एक दहनशील गैस है और ऑक्सीजन दहन का समर्थक है। पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन दोनों होते हैं लेकिन इसका उपयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है। समझाइए।
Answer
Water (H2O) extinguishes fire despite containing combustible hydrogen and oxygen because it is a chemical compound, not a mixture. In water, these elements form new, stable bonds with entirely different properties, losing their individual flammable and combustion-supporting characteristics. Water cools the fuel and cuts off oxygen supply.
पानी (H2O) में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होते हुए भी यह आग बुझाता है क्योंकि यौगिक बनने के बाद तत्व अपने मूल गुण खो देते हैं। हाइड्रोजन (ज्वलनशील) और ऑक्सीजन (सहायक) के मिलने से बना पानी एक नया, गैर-ज्वलनशील पदार्थ है। यह आग को ठंडा करके और ऑक्सीजन की आपूर्ति काटकर उसे बुझाता है।
Question 13:
Differentiate between elements and compounds. Write any 3 points.
तत्वों और यौगिकों के बीच अंतर स्पष्ट करें। कोई 3 बिंदु लिखिए।
Answer
Question 14:
Pure substances can be elements or compounds. An element is a form of matter that can not be broken down into simpler substances by chemical reactions.
(a) “Pure milk is not actually pure substance.” Why?
(b) What is a mixture? Explain with an example.
(c) How is a mixture different from a compound? State any two differences.
(d) Classify the following into compound and mixture:
air, blood, water, methane
शुद्ध पदार्थ तत्व या यौगिक हो सकते हैं। तत्व, पदार्थ का मूल रूप होता है जिसे रासायनिक क्रियाओं द्वारा सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता है।
(a) “शुद्ध दूध वास्तव में शुद्ध पदार्थ नहीं होता है”, क्यों?
(b) मिश्रण क्या होता है? उदाहरण सहित बताइए।
(c) मिश्रण और यौगिक में कोई दो अंतर बताइए।
(d) निर्मलिखित को यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत कीजिए:
वायु, रक्त, जल, मीथेन
Answer
(a) “Pure” milk is considered a mixture, not a pure chemical substance, because it consists of components—water, fats, proteins, lactose, and minerals—that are not chemically bonded together in a fixed ratio.
वैज्ञानिक दृष्टि से दूध एक मिश्रण है, न कि शुद्ध पदार्थ। इसका कारण यह है कि दूध पानी, वसा (fat), प्रोटीन, खनिजों और विटामिन का एक जटिल कोलाइडल मिश्रण होता है। चूँकि इसमें एक से अधिक प्रकार के घटक होते हैं और उनका अनुपात अलग-अलग हो सकता है, इसलिए इसे वैज्ञानिक रूप से शुद्ध नहीं माना जाता।
(b) A mixture is a material made up of two or more different substances (elements or compounds) that are mixed together physically, not chemically combined.
Example: Air is a mixture of various gases like oxygen, nitrogen, carbon dioxide, and argon.
मिश्रण वह पदार्थ है जो दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों के किसी भी अनिश्चित अनुपात में भौतिक रूप से मिलने से बनता है, जिसमें घटक अपने मूल गुण बनाए रखते हैं।
उदाहरण: वायु (नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण), समुद्री जल (पानी और नमक का मिश्रण), पीतल (तांबा और जिंक का मिश्रण)।
(c) Difference between mixture and compound:
(d) Compound = Water, methane
Mixture = air, blood
यौगिक = जल, मीथेन
मिश्रण = वायु, रक्त
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 15:
Answer the following questions :
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(a) Which of the following is/are element? Water, Hydrogen, Methane, Sugar
(a) पानी, हाइड्रोजन, मीथेन, और चीनी में से कौन तत्व है?
(b) Which of the following is/are compound? Copper, Oxygen, Salt, Iron
(b) तांबा, ऑक्सीजन, नमक, और लोहा में से कौन यौगिक है?
(c) Classify the following mixtures in Homogenous mixture and heterogeneous mixture :
Sand and Salt, Water in Oil, Sugar in water, Water in Alcohol
(c) निम्नलिखित मिश्रणों को समांगी तथा विषमांगी में वर्गीकृत कीजिए: रेत और नमक, तेल में पानी, पानी में चीनी, एल्कोहल में पानी
(d) Out of salt solution, sugar solution, copper sulphate solution, starch solution.
Which of the mixture will show “Tyndall effect”?
(d) नमक का विलयन, चीनी का विलयन, कॉपर सल्फेट का विलयन, स्टार्च विलयन, में कौन सा टिंडल प्रभाव दर्शाएगा?
(e) What are different components of a solution? Explain with suitable example.
(e) विलयन में विभिन्न घटक क्या होते हैं? उचित उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(f) Write down three properties of a solution which make it different from colloidal solution.
(f) विलयन के कोई तीन गुण लिखिए जो इन्हें कॉलॉइडल विलयन से भिन्न बनाते हैं।
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Question 16:
Differentiate between Mixtures and Compounds on the basis of the following points:
S.No. \(\quad\) Property \(\quad\quad\)Mixtures \(\quad\quad\quad\)Compounds
1. \(\quad\quad\)Composition \(\quad\quad\)(i) \(\quad\quad\quad\quad\)(iii)
2. \(\quad\quad\)Example \(\quad\quad\quad\)(ii) \(\quad\quad\quad\quad\quad\)(iv)
निम्न बिंदुओं के आधार पर मिश्रण और यौगिक के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।
क्र.स. \(\quad\) गुण \(\quad\quad\) मिश्रण \(\quad\quad\quad\quad\)यौगिक
1· \(\quad\quad\) संघटन \(\quad\quad\) (i) \(\quad\quad\quad\quad\) (ii)
2. \(\quad\quad\) उदाहरण \(\quad\quad\) (ii) \(\quad\quad\quad\) (iv)
Question 17:
Differentiate between Homogeneous and heterogeneous mixtures. (Any two points)
समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताइए। (कोई दो बिन्दु)
Answer
NCERT Solution
Question 18:
List any three points of differences between solution and suspension.
विलयन और निलंबन के बीच किन्हीं तीन बिंदुओं द्वारा अंतर सूचीबद्ध कीजिए।
Solution
Solutions are homogeneous, stable mixtures with tiny, invisible particles that do not settle, whereas suspensions are heterogeneous, unstable mixtures with large particles that settle over time and are visible to the naked eye.
विलयन समरूप, स्थिर मिश्रण होते हैं जिनमें छोटे, अदृश्य कण होते हैं जो नीचे नहीं बैठते हैं, जबकि निलंबन विषमांगी, अस्थिर मिश्रण होते हैं जिनमें बड़े कण होते हैं जो समय के साथ नीचे बैठ जाते हैं और नग्न आंखों से दिखाई देते हैं।
Important Questions for Class 9 Science Chapter 2 Is Matter Around Us Pure? क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?

