Important Questions of Class 11 Pol Science Chapter 1 Constitution: Why and How? संविधान: क्यों और कैसे?
NCERT Solutions of Class 11 Po Science Chapter 1 Constitution
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Table of Contents
2 Marks
Question 1:
Define constitution.
संविधान को परिभाषित कीजिए।
Answer
It is a foundational set of written principles and laws that determines how a state is governed, establishes the rights of citizens, and limits the power of the government.
संविधान नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज है, जिसके द्वारा किसी देश की सरकार और उसकी जनता के बीच संबंध तय होते हैं। यह देश का सर्वोच्च कानून होता है
Question 2:
Why do we need a constitution?
हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है?
Answer
(1) It provides basic rules that allow for coordination and cooperation among members of a diverse society.
(2) It specifies who has the power to make decisions in society and lays out limits on the government’s power to protect citizens’ rights.
समाज में तालमेल बनाए रखने, निर्णय लेने की शक्ति को स्पष्ट करने, सरकार की शक्तियों पर सीमाएं लगाने और एक न्यायपूर्ण समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें संविधान की आवश्यकता होती है
Question 3:
When was the Indian Constitution completed, and when did it come into force?
भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ और कब लागू हुआ?
Answer
The Indian Constitution was completed on November 26, 1949, and came into force on January 26, 1950.
भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
Question 4:
Who was the President of the Constituent Assembly?
संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
Answer
Dr. Rajendra Prasad was the permanent President of the Constituent Assembly.
डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे।
Question 5:
Who was the composer of National Anthem of India?
भारत के राष्ट्रीय गान के रचनाकार कौन थे?
Answer
The National Anthem of India, “Jana Gana Mana,” was composed by Rabindranath Tagore. It was adopted as the National Anthem on 24 January 1950.
भारत के राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के रचनाकार रवीन्द्रनाथ टैगोर थे। इसे 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया था।
Question 6:
Who was the chairman of ‘Drafting Committee’ of Constituent Assembly?
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
Answer
The chairman of the Drafting Committee of the Constituent Assembly was Dr. B. R. Ambedkar (Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar).
संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (डॉ. बी. आर. अम्बेडकर) थे।
Question 7:
Who was composed Vande Mataram?
वन्दे मातरम की रचना किसने की थी?
Answer
Bankim Chandra Chatterjee
बंकिमचंद्र चटर्जी
Question 8:
Which is the ‘National Song of India’?
भारत का राष्ट्रीय गीत क्या है?
Answer
The National Song of India is “Vande Mataram”. It was composed by Bankim Chandra Chattopadhyay
भारत का राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” है। इसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी।
Important Questions of Class 11 Pol Science Chapter 1 Constitution: Why and How? संविधान: क्यों और कैसे?
3 Marks
Question 1:
Why ‘Constitution is important’ for Democracy?
लोकतंत्र के लिए संविधान क्यों महत्वपूर्ण है?
Answer
The Constitution is important for democracy because it provides the basic framework of government, protects the rights of citizens, and limits the powers of the government. It ensures that the country is governed according to the rule of law.
संविधान लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की मूल संरचना निर्धारित करता है, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है तथा सरकार की शक्तियों को सीमित करता है। यह सुनिश्चित करता है कि देश का शासन कानून के अनुसार चले।
Question 2:
Explain any three functions of the Constitution.
संविधान के किन्हीं तीन कार्यों का वर्णन कीजिए।
Answer
(1) The first function of a constitution is to provide a set of basic rules that allow for minimal coordination amongst members of a society.
(2) The second function of a constitution is to specify who has the power to make decisions in a society. It decides how the government will be constituted.
(3) The third function of a constitution is to set some limits on what a government can impose on its citizens. These limits are fundamental in the sense that government may never trespass them.
(4) The fourth function of a constitution is to enable the government to fulfil the aspirations of a society and create conditions for a just society.
एक संविधान किसी भी लोकतांत्रिक देश में अनेक महत्वपूर्ण कार्य करता है। संविधान के तीन प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:
(1) संविधान का पहला काम यह है कि वह बुनियादी नियमों का एक ऐसा समूह उपलब्ध कराये जिससे समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बना रहे।
(2) संविधान का दूसरा काम यह स्पष्ट करना है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी। संविधान यह भी तय करता है कि सरकार कैसे निर्मित होगी।
(3) संविधान का तीसरा काम यह है कि वह सरकार द्वारा अपने नागरिकों पर लागू किये जाने वाले कानूनों पर कुछ सीमाएँ लगाए। ये सीमाएँ इस रूप में मौलिक होती हैं कि सरकार कभी उसका उल्लंघन नहीं कर सकती ।
(4) संविधान का चौथा काम यह है कि वह सरकार को ऐसी क्षमता प्रदान करे जिससे वह जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सके और एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए उचित परिस्थितायों का निर्माण कर सकें।
Important Questions of Class 11 Pol Science Chapter 1 Constitution: Why and How? संविधान: क्यों और कैसे?

