NCERT Solutions for Class 9 Science Chapter 3 Tissues in Action क्रियाशील ऊतक
Page No. 28 Think It Over
Question 1:
How is the study of cells and tissues significant for understanding the life processes and human welfare?
जैव प्रक्रमोों और मानव कल्यााण को समझने के लिए कोशिकााओं और ऊतकोंं का अध्ययन किस प्रकार से महत्त्वपूर्ण है?
Answer
The study of cells and tissues helps us understand how living organisms grow, function, and survive. Cells are the basic structural and functional units of life, while tissues are groups of similar cells that perform specific functions. This knowledge helps in understanding life processes such as growth, movement, transport, and reproduction. It is also useful in diagnosing diseases, developing medicines, tissue repair, and improving healthcare, thereby promoting human welfare.
कोशिकाओं और ऊतकों का अध्ययन हमें यह समझने में सहायता करता है कि जीवधारी कैसे बढ़ते हैं, कार्य करते हैं और जीवित रहते हैं। कोशिका जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है, जबकि ऊतक समान कोशिकाओं का समूह है जो एक विशेष कार्य करता है। इनके अध्ययन से वृद्धि, गति, परिवहन तथा प्रजनन जैसे जैव प्रक्रमों को समझने में सहायता मिलती है। यह रोगों की पहचान, औषधियों के विकास, ऊतक मरम्मत तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में भी उपयोगी है, जिससे मानव कल्याण को बढ़ावा मिलता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Quesiton 2:
How are tissues in plants and animals different, and why?
पादपों और जंतुओं के ऊतक किस प्रकार भिन्न है और क्योंं?
Answer
| Plant Tissues | Animal Tissues |
|---|---|
| Plant tissues are mainly of two types: Meristematic and Permanent tissues. | Animal tissues are of four types: Epithelial, Connective, Muscular, and Nervous tissues. |
| Many plant tissues consist of dead cells that provide support (e.g., sclerenchyma). | Most animal tissues consist of living cells. |
| Plant tissues mainly perform growth, support, storage, and transport. | Animal tissues perform movement, protection, coordination, and transport. |
| Growth in plants is restricted to meristematic regions. | Growth in animals occurs in almost all parts of the body. |
Why are they different?
Plants are fixed in one place and do not move. Therefore, they need tissues mainly for support, growth, and transport of water and food. Animals move from place to place and respond quickly to their surroundings, so they require specialized tissues such as muscles and nerves for movement and coordination.
| पादप ऊतक | जंतु ऊतक |
|---|---|
| 1. पादप ऊतक दो प्रकार के होते हैं – विभज्योतक तथा स्थायी ऊतक। | 1. जंतु ऊतक चार प्रकार के होते हैं – उपकला, संयोजी, पेशीय तथा तंत्रिका ऊतक। |
| 2. इनमें कई ऊतक मृत कोशिकाओं से बने होते हैं, जो पौधे को सहारा देते हैं। | 2. अधिकांश जंतु ऊतक जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं। |
| 3. ये मुख्यतः वृद्धि, सहारा, भोजन का संचय तथा जल एवं खनिजों के परिवहन का कार्य करते हैं। | 3. ये सुरक्षा, परिवहन, गति तथा शरीर के विभिन्न अंगों के बीच समन्वय का कार्य करते हैं। |
| 4. पौधों में वृद्धि केवल विभज्योतक ऊतकों में होती है। | 4. जंतुओं में वृद्धि शरीर के लगभग सभी भागों में होती है। |
पादपों और जंतुओं के ऊतक भिन्न क्यों हैं?
पौधे एक स्थान पर स्थिर रहते हैं और स्थान परिवर्तन नहीं करते। इसलिए उनमें सहारा, वृद्धि तथा जल और भोजन के परिवहन के लिए विशेष ऊतक पाए जाते हैं। इसके विपरीत, जंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं और वातावरण के प्रति शीघ्र प्रतिक्रिया करते हैं। इसलिए उनमें गति, सुरक्षा तथा समन्वय के लिए पेशीय और तंत्रिका जैसे विशेष ऊतक विकसित होते हैं।
Question 3:
How is the division of labour at various levels of organisation in multicellular organisms correlated with their structure and function?
बहुकोशिकीय जीवों मेें संंगठन के विभिन्न स्तरोंं पर श्रम विभााजन किस प्रकार उनकी संंरचनाा और कार्य से संंबंंधित है?
Answer
In multicellular organisms, division of labour means that different cells, tissues, organs, and organ systems perform specific functions. Their structure is specially adapted to perform these functions efficiently.
The levels of organisation are:
\(\quad\quad\quad\quad\quad\) Cell > Tissue > Organ >Organ System >Organism
- Cells are specialized to perform particular functions.
- A group of similar cells forms a tissue.
- Different tissues combine to form an organ.
- Several organs work together to form an organ system.
- All organ systems together make a complete organism and carry out all life processes.
Example:
- Muscular tissue is designed to contract and relax, so it helps in movement.
- Nervous tissue is specialized to receive and transmit impulses, so it controls and coordinates body activities.
बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन का अर्थ है कि विभिन्न कोशिकाएँ, ऊतक, अंग तथा अंग-तंत्र अलग-अलग कार्य करते हैं। उनकी संरचना उनके कार्य के अनुसार विशेषीकृत होती है।
संगठन के स्तर इस प्रकार हैं:
\(\quad\quad\quad\quad\quad\) कोशिका → ऊतक → अंग → अंग-तंत्र → जीव
- कोशिकाएँ विशेष कार्य करने के लिए अनुकूलित होती हैं।
- समान कार्य करने वाली कोशिकाएँ मिलकर ऊतक बनाती हैं।
- विभिन्न ऊतक मिलकर अंग बनाते हैं।
- कई अंग मिलकर अंग-तंत्र बनाते हैं।
- सभी अंग-तंत्र मिलकर पूरे जीव का निर्माण करते हैं और जीवन-क्रियाओं को सुचारु रूप से संचालित करते हैं।
उदाहरण:
- पेशीय ऊतक की संरचना संकुचन (सिकुड़ने) के लिए उपयुक्त होती है, इसलिए यह शरीर की गति कराता है।
- तंत्रिका ऊतक की संरचना संदेशों के संचार के लिए विशेष होती है, इसलिए यह समन्वय और नियंत्रण का कार्य करता है।

