Important Questions for Class 10 Civics Chapter 4 Political Parties राजनीतिक दल
3 Marks
Question 1:
Why did India adopt the multiparty system? Explain with suitable arguments.
भारत ने बहुदलीय व्यवस्था को क्यों अपनाया? उचित तर्कों सहित व्याख्या कीजिए।
Question 2:
Explain the importance of political parties in democracy.
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।
Important Questions for Class 10 Civics Chapter 4 Political Parties राजनीतिक दल
5 Marks
Question 1:
लोकतंत्र के प्रभावी संचालन में राजनीतिक पार्टियां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। व्याख्या कीजिए।
Answer
राजनीतिक पार्टियां किसी लोकतन्त्र की प्रभावी कार्यशैली को निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राजनीतिक पदों को भरने तथा राजनीतिक शक्ति को प्रयोग करने के लिए राजनीतिक दलों को कई कार्य करने पड़ते हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया-
(1) पार्टियां चुनाव लड़ती हैं। मुख्य रूप से चुनाव राजनीतिक दलों द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों के बीच में होता है। भारत में पार्टी के बड़े नेता चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार चुनते हैं।
(2) पार्टियां अलग-अलग नीतियां और कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। एक राय रखने वाली पार्टियां लोकतंत्र में इकट्ठा हुए सरकार को नीतियां बनाने के लिए दिशा दिखाती हैं।
(3) पार्टियां देश के लिए कानून बनाती हैं। कानूनों पर विधायिका में बहस होती है। इन्हें स्वीकार किया जाता है।
(4) चुनाव हार जाने वाली पार्टियां विपक्ष की भूमिका निभाती हैं। विपक्षी पार्टियां सरकार की असफलता अथवा गलत नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाती हैं।
(5) पार्टियां जनमत को आकार देती हैं। वे लोगों की समस्याएं हल करती हैं तथा उनसे जुड़े मुद्दों को उठाती हैं।
(6) पार्टियां सरकारी मशीनरी तथा कल्याणकारी योजनाओं तक लोगों को पहुँच प्रदान करती हैं। एक आम नागारिक के लिए सरकारी अधिकारी से बात करने के बजाय स्थानीय राजनीतिक नेता से बात करना आसान है।
Important Questions for Class 10 Civics Chapter 4 Political Parties राजनीतिक दल

