MCQ Questions for Class 10 Hindi Ch 10 Ek Kahani Yah Bhi क्षितिज पाठ 10 मन्नू भण्डारी (एक कहानी यह भी)
प्रश्न 1:
वर्तमान समय में पड़ोसी कल्चर के समाप्त होने का/के क्या कारण है/हैं?
इस प्रश्न के उत्तर में उचित विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए :
I. फ्लैट संस्कृति का जन्म लेना
II. अपनी ज़िंदगी खुद जीने का दबाव
III. संयुक्त परिवारों का विघटन होना
IV. पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव
विकल्प :
(A) केवल I सही है
(B) केवल IV सही है
(C) I और III दोनों सही हैं
(D) II और III दोनों सही हैं
उत्तर:
(D) II और III दोनों सही हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रश्न 2:
लेखिका की कहानियों के पात्रों के बारे में कहा जा सकता है :
I. उनकी आरंभिक कहानियों के पात्र उनके मोहल्ले के ही थे।
II. अधिकांशतः पात्र उनके परिवार से ही आते हैं।
III. शुरू के पात्र उनकी किशोरावस्था और युवावस्था की स्मृतियों से आते हैं।
विकल्प :
(A) केवल I सही है
(B) I और II सही हैं
(C) I और III सही हैं
(D) II और III सही हैं
उत्तर:
(C) I और III सही हैं
प्रश्न 3:
“घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं होने” का आशय क्या है ?
(A) आस-पड़ोस के घरों से अपने घर जैसे आत्मीय संबंध।
(B) आस-पड़ोस के घरों की दीवारों का आपस में मिला-जुला होना।
(C) मोहल्ले के हर घर में आने-जाने पर पाबंदी लग जाना।
(D) मोहल्ले के अन्य घरों से निर्धारित और सीमित संबंध रखना।
उत्तर:
(A) आस-पड़ोस के घरों से अपने घर जैसे आत्मीय संबंध।
प्रश्न 4:
लेखिका के लिए भी सुखद आश्चर्य का विषय क्या था ?
(A) उनके पात्र एकदम जीवंत कैसे बने रहे।
(B) उनके समय में सब एक-दूसरे से खुलकर मिल पाते थे।
(C) आज के फ्लैट कल्चर ने हमें किस प्रकार असहाय बना दिया है।
(D) अतीत के पात्रों का भाव-भंगिमा सहित कहानी में जीवंत हो उठना।
उत्तर:
(D) अतीत के पात्रों का भाव-भंगिमा सहित कहानी में जीवंत हो उठना।

