Important Questions for Class 11 Sociology Chapter 1 Sociology and Society समाजशास्त्र एवं समाज
NCERT Solutions for Class 11 Sociology Chapter 1
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Question 1:
Differentiate between Law and Pattern.
कानून एवं प्रतिमान में अंतर स्पष्ट करें।
Answer
Law refers to formal, written rules made and enforced by the state to regulate social behaviour. Laws are compulsory and violation leads to legal punishment such as fines or imprisonment. They are applied uniformly to all citizens.
Pattern, on the other hand, refers to informal and unwritten social norms or regular ways of behaviour followed by people in society. Patterns are not legally enforced but are maintained through social approval or disapproval. While laws ensure order through authority, patterns maintain social order through customs and traditions.
कानून समाज में व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए राज्य द्वारा बनाए गए औपचारिक और लिखित नियम होते हैं। कानून का पालन अनिवार्य होता है और उल्लंघन करने पर कानूनी दंड दिया जाता है। ये सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं।
इसके विपरीत, प्रतिमान समाज में व्यवहार के अनौपचारिक और अलिखित तरीके होते हैं, जिन्हें लोग परंपरा और सामाजिक स्वीकृति के कारण अपनाते हैं। प्रतिमान कानूनी रूप से लागू नहीं होते, बल्कि सामाजिक स्वीकृति या अस्वीकृति द्वारा बनाए रखे जाते हैं। इस प्रकार कानून अधिकार से और प्रतिमान परंपरा से सामाजिक व्यवस्था बनाए रखते हैं।
Question 2:
State the difference between macro and micro sociology.
समष्टि एवं व्यष्टि समाजशास्त्र में अंतर बताए।
Answer
Macro sociology studies society at a large scale and focuses on broad social structures, institutions, and processes such as class system, economy, education, religion, and social change. It examines how these large structures influence society as a whole. In contrast, micro sociology studies small-scale social interactions and everyday behaviour of individuals and groups. It focuses on face-to-face interactions, social relationships, symbols, and meanings in daily life. While macro sociology explains overall social patterns, micro sociology helps us understand individual actions within society.
समष्टि समाजशास्त्र समाज का व्यापक स्तर पर अध्ययन करता है। इसमें सामाजिक संरचना, संस्थाएँ, वर्ग व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, धर्म और सामाजिक परिवर्तन जैसे विषय शामिल होते हैं। यह बताता है कि बड़े सामाजिक ढाँचे पूरे समाज को कैसे प्रभावित करते हैं।
इसके विपरीत, व्यष्टि समाजशास्त्र छोटे स्तर पर व्यक्तियों और समूहों की दैनिक सामाजिक अंतःक्रियाओं का अध्ययन करता है। इसमें आमने–सामने की बातचीत, सामाजिक संबंध और प्रतीकों पर ध्यान दिया जाता है।
समष्टि समाजशास्त्र के समग्र स्वरूप को समझाता है, जबकि व्यष्टि समाजशास्त्र व्यक्तिगत व्यवहार को।
Important Questions for Class 11 Sociology Chapter 1 Sociology and Society समाजशास्त्र एवं समाज

