Important Questions for Class 10 Science Ch 5 Life Processes जैव प्रक्रम
MCQ (1 Marks)
Question 1:
The valves in the human heart ensure that :
(i) Oxygen-rich blood flows from left atrium to left ventricle only.
(ii) Deoxygenated blood flows from left atrium to left ventricle only.
(iii) Oxygen-rich blood flows from right atrium to right ventricle only.
(iv) Deoxygenated blood flows from right atrium to right ventricle only.
(A) (i) and (iii)
(B) (ii) and (iv)
(C) (i) and (iv)
(D) (ii) and (iii)
मानव हृदय में वाल्व यह सुनिश्चित करते है कि:
(i) ऑक्सीजन प्रचुर रुधिर केवल बाएँ आलिंद से बाएँ निलय में ही प्रवाहित हो।
(ii) विऑक्सीजनित प्रचुर रुधिर केवल बाएँ आलिंद से बाएँ निलय में ही प्रवाहित हो।।
(iii) ऑक्सीजन प्रचुर रुधिर केवल दाएँ आलिंद से दाएँ निलय में ही प्रवाहित हो।
(iv) विऑक्सीजनित प्रचुर रुधिर केवल दाएँ आलिंद से दाएँ निलय में ही प्रवाहित हो।
(A) (i) और (iii)
(B) (ii) और (iv)
(C) (i) और (iv)
(D) (ii) और (iii)
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Question 2:
A stomata closes when :
(i) it needs carbon dioxide for photosynthesis.
(ii) it does not need carbon dioxide for photosynthesis.
(iii) water flows out of the guard cells.
(iv) water flows into the guard cells.
The correct reason(s) in this process is/are :
(a) (i) only
(b) (i) and (iii)
(c) (ii) and (iii)
(d) (ii) and (iv)
रंध्र तब बंद होता है जब :
(i) प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बनडाइऑक्सइड की आवश्यकता होती है।
(ii) प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बनडाइऑक्सइड की आवश्यकता नहीं होती है।
(iii) द्वार कोशिकाओं से पानी बाहर चला जाता है।
(iv) द्वार कोशिकाओं से पानी भीतर चला जाता है।
(a) (i) only
(b) (i) and (iii)
(c) (ii) and (iii)
(d) (ii) and (iv)
Important Questions for Class 10 Science Chapter 5 Life Processes जैव प्रक्रम
Assertion-Statement (1 Marks)
Question 1:
Assertion (A) : Transpirational pull helps in the absorption and upward movement of water and dissolved minerals in plants.
Reason (R) : The effect of root pressure in transport of water is more significant at night.
अनभकथन (A) : वाष्पोत्सर्जन कर्षण पादपों में जल तथा उसमें विलेय खनिज लवणों के अवशेषण और उपरिमुखी गति में सहायक होता है ।
कारण (R) : जल के वहन मूल दाब रात्रि के समय विशेष प्रभावी होता है ।
Question 2:
Assertion (A): The rate of breathing in aquatic organisms is much faster than in terrestrial organisms.
Reason (R): The amount of oxygen dissolved in water is very high as compared to the amount of oxygen in air.
अनभकथन (A) : स्थलीय जीवन की तुलना में जलीय जीवों की श्वसन-दर अधिक तीव्र होती है।
कारण (R) : वायु में ऑक्सीजन की मात्रा की तुलना में पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा बहुत अधिक होती है।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 5 Life Processes जैव प्रक्रम
2 Marks
Question 1:
What is Bile? Describe its function.
पित्त (Bile) क्या है? इसके कार्य को समझाइए।
Answer
Bile is a digestive juice produced by the liver and stored in the gall bladder.
It helps in the emulsification of fats, breaking large fat globules into smaller droplets, and makes the food alkaline for the action of enzymes.
पित्त यकृत द्वारा बनाया गया एक पाचक रस है, जो पित्ताशय में संचित होता है। यह वसा का पायसीकरण करता है, अर्थात् वसा की बड़ी बूंदों को छोटी बूंदों में तोड़ता है तथा भोजन को क्षारीय बनाकर एंजाइमों की क्रिया में सहायता करता है।
Question 2:
Give reasons :
(a) During a breathing cycle, the lungs always contain a residual volume of air.
(b) As compared to oxygen, carbon dioxide is mostly transported in dissolved form in our blood.
कारण दीजिए :
(क) श्वास चक्र में, फुफ्फुस सदैव ही वायु का अवशिष्ट आयतन रखते है।
(ख) ऑक्सीजन की तुलना में कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन हमारे रुधिर में विलेय अवस्था में होता है ।
Answer
(a) Residual air remains in the lungs to prevent the collapse of alveoli and to ensure continuous exchange of oxygen and carbon dioxide between breaths.
अवशिष्ट वायु फेफड़ों की वायुकोशिकाओं को ढहने से बचाती है तथा दो श्वासों के बीच भी ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के निरंतर आदान-प्रदान को संभव बनाती है।
(b) Carbon dioxide is more soluble in blood plasma than oxygen, so it is transported mainly in dissolved form (largely as bicarbonate ions), whereas oxygen is mostly carried by haemoglobin.
कार्बन डाइऑक्साइड रक्त में ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक विलेय होती है, इसलिए यह मुख्यतः घुले हुए रूप (विशेषकर बाइकार्बोनेट आयन के रूप में) परिवाहित होती है।
Question 3:
State one role of each of the following in human digestive system:
(i) Hydrochloric acid
(ii) Villi
(iii) Anal Sphincter
(iv) Lipase
मानव पाचन तंत्र में निम्नलिखित में प्रत्येक की एक भूमिका का उल्लेख कीजिए:
(i) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(ii) दीर्घरोम
(iii) गुदा अवरोधिनी
(iv) लाइपेस
Question 4:
Photosynthesis take place in the leaves of a plant and the food prepared by the leaves reaches other parts of the plant. Name and explain the process involved in the phenomenon.
किसी पादप की पत्तियों में प्रकाश-संश्लेषण क्रिया होती है तथा पत्तियों द्वारा बनाया गया भोजन पादप के अन्य भागों तक पहुँच जाता है। इस परिघटना में सम्मिलित प्रक्रिया का नाम लिखिए और उसकी व्याख्या कीजिए।
Answer
The process involved is called Translocation.
Explanation:
Translocation is the process by which the food prepared in the leaves during photosynthesis is transported to other parts of the plant such as roots, stems, fruits, and growing regions.
This transport of food occurs through the phloem tissue, mainly in the form of sucrose.
इस परिघटना में सम्मिलित प्रक्रिया को स्थानांतरण कहते हैं।
व्याख्या:
स्थानांतरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा पत्तियों में प्रकाश-संश्लेषण द्वारा बनाया गया भोजन पादप के अन्य भागों जैसे जड़, तना, फल तथा बढ़ते हुए भागों तक पहुँचाया जाता है।
यह भोजन का परिवहन फ्लोएम ऊतक द्वारा होता है और भोजन मुख्यतः सुक्रोज के रूप में ले जाया जाता है।
Question 5:
Write two roles each of (i) bile juice and bile salts and (ii) pancreatic enzymes in the process of digestion.
पाचन क्रिया में (i) पित्त रस और पित्त लवण तथा (ii) अग्न्याशयिक एंजाइम प्रत्येक की दो भूमिकाएँ लिखिए।
Answer
(i) Two roles of bile juice:
(1) Bile juice makes the acidic food coming from the stomach alkaline, so that pancreatic enzymes can work properly.
(2) It helps in the digestion of fats.
Two roles of bile salts:
(1) Bile salts break large fat globules into small droplets (emulsification of fats).
(2) They increase the surface area of fats for the action of lipase enzyme.
पित्त रस की दो भूमिकाएँ:
(1) यह आमाशय से आए अम्लीय भोजन को क्षारीय बनाता है ताकि एंजाइम सही ढंग से कार्य कर सकें।
(2) यह वसा के पाचन में सहायता करता है।
पित्त लवण की दो भूमिकाएँ:
(1) यह वसा का पृष्ठ क्षेत्रफल बढ़ाता है जिससे लाइपेस एंजाइम आसानी से कार्य कर सके।
(2) यह वसा की बड़ी गोलिकाओं को छोटी-छोटी बूंदों में तोड़ता है (वसा का इमल्सीकरण)।
(ii) Pancreatic enzymes:
(1) Trypsin digests proteins into simpler substances (peptides).
(2) Pancreatic lipase breaks down fats into fatty acids and glycerol.
अग्न्याशयिक एंजाइम की दो भूमिकाएँ:
(1) लाइपेस वसा को फैटी एसिड और ग्लिसरॉल में तोड़ता है।
(2)ट्रिप्सिन प्रोटीन को छोटे अणुओं (पेप्टाइड) में तोड़ता है।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 5 Life Processes जैव प्रक्रम
3 Marks
Question 1:
Explain the three pathways of break-down of glucose in living organisms.
जीवों में ग्लूकोज़ के विघटन के तीन मार्गों को समझाइए।
Answer
Glucose is first broken down in the cytoplasm into a three-carbon compound called pyruvate. Pyruvate can then follow three pathways:
1. In the presence of oxygen (aerobic respiration): Pyruvate breaks down into carbon dioxide and water, releasing a large amount of energy.
2. In the absence of oxygen in yeast: Pyruvate forms ethanol and carbon dioxide, releasing some energy.
3. In the absence of sufficient oxygen in muscles: Pyruvate is converted into lactic acid, releasing some energy.
ग्लूकोज़ का सबसे पहले कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) में विघटन होकर तीन-कार्बन यौगिक पाइरुवेट बनता है। इसके बाद पाइरुवेट तीन मार्गों से टूट सकता है:
- ऑक्सीजन की उपस्थिति में: पाइरुवेट का विघटन कार्बन डाइऑक्साइड और जल में होता है तथा अधिक ऊर्जा मुक्त होती है।
- यीस्ट में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में: पाइरुवेट से एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं तथा कुछ ऊर्जा मुक्त होती है।
- मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कमी होने पर: पाइरुवेट से लैक्टिक अम्ल बनता है तथा कुछ ऊर्जा मुक्त होती है।
Question 2:
Explain the process of translocation of food and other substances in the phloem of plants.
पादपों के फ्लोएम में भोजन तथा दूसरे पदार्थों के स्थानन्तरण की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।
Question 3:
Differentiate between xylem and phloem on the basis of the following :
(i) Direction of transport of the substances
(ii) Major driving forces involved in the transport
(iii) Nature of the substance(s) transported
जाइलम और फ्लोएम के बीच निम्नलिखित आधार पर अंतर कीजिए:
(i) पदार्थों के परिवहन की दिशा
(ii) परिवहन में सम्मिलित मुख्य प्रेरक बल
(iii) वहन किए जाने वाले पदार्थ/ पदार्थों की प्रकृति
Question 4:
(a) Write the end products of the breakdown of pyruvate in yeast cells and in our muscle cells under anaerobic conditions.
(b) In which part of the cell does the above process take place ?
(क) अवायवीय स्तिथियों पायरूवेट के विखण्डन के यीस्ट कोशिकाओं और हमारी पेशी कोशिकाओं में अंतिम उत्पादों का उल्लेख कीजिए।
(ख) कोशिका के किस भाग में उपर्युक्त प्रक्रिया होती है?
Question 5:
Why is respiratory pigment needed in multicellular organisms with large body size?
बड़े साइज के शरीर वाले बहुकोशिक जीवों को श्वसन वर्णक की आवश्यकता क्यों होती है?
Question 6:
Give reasons:
(a) Rings of cartilage are present in the throat.
(b) Lungs always contain a residual volume of air.
(c) The diaphragm flattens and ribs are lifted up when we breathe in.
(d) Walls of alveoli contain extensive network of blood vessels.
निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:
(a) कंठ में उपास्थियों के वलय उपस्थित होते हैं।
(b) फुफ्फुसों में सदैव वायु का अवशिष्ट आयतन रहता है।
(c) जब हम श्वास लेते है तो हमारी पसलियाँ ऊपर उठती है और डायफ्राम चपटा हो जाता है।
(d) कूपिकाओं की भित्ति में रुधिर वाहिकाओं का विस्तीर्ण जाल होता है।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 5 Life Processes जैव प्रक्रम

