Important Questions for Class 10 Science Chapter 6 Control and Coordination नियंत्रण एवं समन्वय
Table of Contents
2 Marks
Question 1:
How is brain protected in our body?
हमारे शरीर में मस्तिष्क की सुरक्षा किस प्रकार होती है?
Answer
The brain is protected by:
(i) Cranium (skull): A hard, bony covering that prevents external injury.
(ii) Meninges: Three protective membranes (dura mater, arachnoid, pia mater) that surround the brain.
(iii) Cerebrospinal Fluid (CSF): A fluid that cushions the brain, absorbs shocks, and maintains pressure.
मस्तिष्क की सुरक्षा निम्नलिखित संरचनाओं द्वारा होती है—
(i) क्रेनियम (खोपड़ी): यह एक कठोर अस्थि-आवरण है जो मस्तिष्क को बाहरी चोट से बचाता है।
(ii) मेनिंजीज़ (मस्तिष्कावरण): ये तीन सुरक्षात्मक झिल्लियाँ होती हैं—ड्यूरा मेटर, एरैक्नॉइड और पिया मेटर—जो मस्तिष्क को चारों ओर से घेरे रहती हैं।
(iii) सेरिब्रोस्पाइनल द्रव (CSF): यह एक तरल पदार्थ है जो मस्तिष्क को गद्देदार सुरक्षा प्रदान करता है, झटकों को अवशोषित करता है तथा दबाव को बनाए रखता है।
Question 2:
A doctor finds in one of his patients that he is not maintaining a proper posture and balance of his body. State the region of brain and also part of brain which is responsible for it.
किसी डॉक्टर ने अपने एक रोगी में यह पाया कि वह अपने शरीर की स्थिति तथा संतुलन बनाए रखने में असमर्थ है। मस्तिष्क के उस क्षेत्र के साथ ही उस भाग का भी उल्लेख कीजीए जो इसके लिए उत्तरदायी है।
Answer
A doctor finds that the patient is not maintaining proper posture and balance.
(1) Region of brain: Hindbrain
(2) Part responsible: Cerebellum
The cerebellum controls posture, balance, and coordination of body movements.
डॉक्टर को पता चलता है कि रोगी अपने शरीर का संतुलन और सही आसन बनाए नहीं रख पा रहा है।
(1) मस्तिष्क का क्षेत्र: हिंडब्रेन (पश्च मस्तिष्क)
(2) उत्तरदायी भाग: सेरिबेलम
सेरिबेलम शरीर के संतुलन, आसन और मांसपेशियों के समन्वय को नियंत्रित करता है।
Question 3:
Name the hormone which is responsible for the bending of plants towards light and also explain the process of bending of plants.
उस हॉर्फ़ोन का नाम लिखिए जो पादप के प्रकाश की ओर मुड़ने के लिए उत्तरदायी है तथा पादप के प्रकाश की दिशा में मुड़ने के प्रक्रम की भी व्याख्या कीजिए।
Answer
The hormone responsible for the bending of plants towards light is Auxin.
Process: When light falls on one side of a plant, auxin moves towards the shaded side. The cells on the shaded side grow faster and become longer than those on the lighted side. As a result, the plant bends towards the light. This phenomenon is called Phototropism.
पौधों के प्रकाश की ओर मुड़ने के लिए उत्तरदायी हार्मोन ऑक्सिन है।
प्रक्रिया: जब प्रकाश पौधे के एक ओर से पड़ता है, तो ऑक्सिन छायादार भाग की ओर चला जाता है। छायादार भाग की कोशिकाएँ प्रकाश वाले भाग की कोशिकाओं की तुलना में तेजी से लंबी होती हैं। इसके परिणामस्वरूप पौधा प्रकाश की ओर मुड़ जाता है। इस घटना को प्रकाशानुवर्तन कहते हैं।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 6 Control and Coordination नियंत्रण एवं समन्वय
3 Marks
Question 1:
Name the hormone and their functions, secreted by the following endocrine glands:
(i) Thyroid Gland
(ii) Pancreas
(iii) Adrenal Glands
निम्नलिखित अंतःस्रावी ग्रंथि द्वारा स्त्रावित हार्मोन एवं उनके कार्य लिखिए—
(i) अवटु ग्रंथि
(ii) अग्न्याशय
(iii) अधिवृक्क ग्रंथि
Answer
(i) Thyroid Gland
Hormone: Thyroxine
Function :
Thyroxine regulates the metabolism of carbohydrates, proteins and fats in the body. It also helps in the growth and development of the body.
अवटु ग्रंथि
हार्मोन : थायरॉक्सिन
कार्य :
थायरॉक्सिन शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के उपापचय को नियंत्रित करता है। यह शरीर की वृद्धि और विकास में भी सहायता करता है।
(ii) Pancreas
Hormone: Insulin
Function :
Insulin helps to control the blood glucose level. It lowers the blood sugar level by helping body cells take up glucose.
अग्न्याशय
हार्मोन : इंसुलिन
कार्य:
इंसुलिन रक्त में ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित करता है। यह कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज़ के अवशोषण में सहायता करके रक्त शर्करा का स्तर कम करता है।
(iii) Adrenal Glands
Hormone: Adrenaline
Function:
Adrenaline prepares the body to deal with emergency or stressful situations. It increases the heart rate, breathing rate and blood flow to the muscles.
अधिवृक्क ग्रंथि
हार्मोन : एड्रेनालिन
कार्य:
एड्रेनालिन शरीर को आपातकालीन या तनावपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार करता है। यह हृदय की धड़कन, श्वसन दर तथा मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।
Important Questions for Class 10 Science Chapter 6 Control and Coordination नियंत्रण एवं समन्वय

