Important Question for Class 9 Science Chapter 5 Exploring Mixtures and their Separation
Question 1:
What is mixture?
मिश्रण क्या है?
Answer
A mixture is a physical combination of two or more substances that are not chemically combined. The components of a mixture can be separated by physical methods.
Example: Air, salt and water.
मिश्रण दो या दो से अधिक पदार्थों का भौतिक मेल होता है, जिनमें कोई रासायनिक अभिक्रिया नहीं होती। इसके घटकों को भौतिक विधियों द्वारा अलग किया जा सकता है।
उदाहरण: वायु, नमक और पानी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Question 2:
Difference between homogeneous mixture and heterogeneous mixture.
समांगी मिश्रण और विषमांगी मिश्रण में अंतर लिखिए।
Answer
| Homogeneous Mixture | Heterogeneous Mixture |
|---|---|
| Composition is uniform throughout. | Composition is not uniform throughout. |
| Components cannot be seen separately. | Components can be seen separately. |
| Example: Salt solution | Example: Sand and water |
| समांगी मिश्रण | विषमांगी मिश्रण |
|---|---|
| इसका संघटन हर जगह समान होता है। | इसका संघटन हर जगह समान नहीं होता। |
| इसके घटक अलग-अलग दिखाई नहीं देते। | इसके घटक अलग-अलग दिखाई देते हैं। |
| उदाहरण: नमक का घोल | उदाहरण: रेत और पानी |
Question 3:
Define solutions.
विलयन की परिभाषा लिखिए।
Answer
A solution is a homogeneous mixture in which a solute is completely dissolved in a solvent.
Example: Sugar dissolved in water.
विलयन एक समांगी मिश्रण है, जिसमें विलेय (Solute), विलायक (Solvent) में पूरी तरह घुल जाता है।
उदाहरण: पानी में घुला हुआ चीनी का घोल।
Question 4:
Define concentration of a solution.
विलयन की सांद्रता क्या है?
Answer
The concentration of a solution is the amount of solute present in a given amount (mass or volume) of the solution or solvent.
विलयन की सांद्रता से तात्पर्य किसी निश्चित मात्रा के विलयन या विलायक में उपस्थित विलेय की मात्रा से है।
Question 5:
Define solubility and saturated solution.
विलेयता तथा संतृप्त विलयन की परिभाषा लिखिए।
Answer
(1) Solubility: The maximum amount of a solute that can dissolve in a given amount of solvent at a particular temperature.
(2) Saturated solution: A solution that contains the maximum amount of dissolved solute at a given temperature and cannot dissolve any more solute.
(क) विलेयता: किसी निश्चित तापमान पर, किसी निश्चित मात्रा के विलायक में घुलने वाली विलेय की अधिकतम मात्रा को विलेयता कहते हैं।
(ख) संतृप्त विलयन: वह विलयन जिसमें किसी निश्चित तापमान पर विलेय की अधिकतम मात्रा घुल चुकी हो और उसमें अधिक विलेय न घुल सके, संतृप्त विलयन कहलाता है।
Question 6:
What is a solubility curve?
विलेयता वक्र
Answer
A solubility curve is a graph that shows how the solubility of a substance in a solvent changes with temperature. It helps us know the maximum amount of solute that can dissolve at different temperatures.
विलेयता वक्र वह ग्राफ है जो दिखाता है कि तापमान बदलने पर किसी पदार्थ की विलेयता कैसे बदलती है। इससे पता चलता है कि किसी निश्चित तापमान पर अधिकतम कितना विलेय घुल सकता है।
Question 7:
What are crystal and crystalization?
क्रिस्टल क्रिस्टलीकरण
Answer
(i) Crystals are pure solids with particles arranged in a regular and definite pattern.
(ii) Crystallization is the process of obtaining pure solid crystals from a saturated solution by cooling or evaporating the solvent slowly.
(i) क्रिस्टल शुद्ध ठोस होते हैं जिनके कण नियमित एवं निश्चित क्रम में व्यवस्थित होते हैं।
(ii) क्रिस्टलीकरण संतृप्त विलयन से धीरे-धीरे ठंडा करके या वाष्पीकरण द्वारा शुद्ध क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया है।
Question 8:
What is distillation? Why is it used?
Answer
Distillation is a method of separating substances based on the difference in their boiling points. The liquid is heated to form vapour, which is then cooled to obtain the pure liquid.
Uses:
(i) To separate a liquid from a solution.
(ii) To obtain pure water from salt water.
(iii) To separate two liquids with different boiling points.
आसवन एक पृथक्करण विधि है जिसमें क्वथनांक के अंतर के आधार पर पदार्थों को अलग किया जाता है। द्रव को गर्म करके वाष्प बनाया जाता है और फिर उसे ठंडा करके पुनः द्रव में बदल दिया जाता है।
उपयोग:
(i) विलयन से द्रव को अलग करने के लिए।
(ii) खारे पानी से शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए।
(iii) अलग-अलग क्वथनांक वाले दो द्रवों को अलग करने के लिए।
Question 9:
What is a condenser?
Answer
A condenser is a glass tube surrounded by a water jacket that cools vapour and converts it back into liquid during distillation.
कंडेंसर एक काँच की नली होती है जिसके चारों ओर ठंडा पानी बहता है। यह वाष्प को ठंडा करके पुनः द्रव में बदल देता है।
Question 10:
What is the minimum boiling point difference needed for distillation?
Answer
At least 25°C
कम से कम 25°C
Question 11:
What is panga salt?
Answer
Question 12:
What is karkatch salt?

